क्या राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में हुए भीषण हादसे पर दुख व्यक्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में हुए भीषण हादसे पर दुख व्यक्त किया?

सारांश

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को प्रभावित किया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं और आर्थिक मदद का ऐलान किया है। जानें इस हादसे से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया।
केंद्र सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की।
हादसा अंजॉ जिले में हुआ, जिसमें कई मजदूरों की जान गई।
घायलों को 50,000 रुपए का मुआवजा मिलेगा।
दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदनाएं।

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की।

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक पहाड़ी रास्ते से फिसलकर हजारों फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में कई मजदूरों की जान चली गई। यह हादसा हायलांग-चगलाघम मार्ग पर मेटेंगलियांग के निकट हुआ है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।''

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम नरेंद्र मोदी के हवाले से लिखा, ''अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक हादसे में लोगों की जान जाने से मैं दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।''

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर दुख जताया और एक्स पर पोस्ट में लिखा, ''अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना अत्यंत व्यथित करने वाली है। ट्रक दुर्घटना में मजदूरों की आकस्मिक मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।''

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लिखा, ''अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। मैं दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं अपने चरणों में स्थान दें। ईश्वर इस अपार दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल, धैर्य और शक्ति प्रदान करें, यही कामना है।''

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने लोगों की जान गई?
कई मजदूरों की जान गई है, हालांकि संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सरकार ने क्या मुआवजा घोषित किया है?
सरकार ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा घोषित किया है।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
दोनों ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं दिखाई।
हादसा किस मार्ग पर हुआ?
यह हादसा हायलांग-चगलाघम मार्ग पर मेटेंगलियांग के पास हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले