12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सैनिक स्कूल झांसी में 7 पदों पर भर्ती, म्यूजिक टीचर के लिए करें आवेदन 10 अप्रैल तक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सैनिक स्कूल झांसी में 7 पदों पर भर्ती, म्यूजिक टीचर के लिए करें आवेदन 10 अप्रैल तक

सारांश

सैनिक स्कूल झांसी ने म्यूजिक टीचर समेत 7 विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक सुनहरा अवसर है, जिसे आप 10 अप्रैल तक न चूकें।

मुख्य बातें

सैनिक स्कूल झांसी में 7 पदों पर भर्ती जारी है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2023 है।
जनरल/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
योग्यता ग्रेजुएशन या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होनी चाहिए।

लखनऊ, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सैनिक स्कूल में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। सैनिक स्कूल झांसी ने म्यूजिक टीचर सहित कॉन्ट्रैक्चुअल और अस्थायी आधार पर विभिन्न 7 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

सैनिक स्कूल झांसी ने जिन 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें टीजीटी (ट्रेनी ग्रेजुएट टीचर) सामाजिक विज्ञान (कॉन्ट्रैक्चुअल), टीजीटी सामाजिक विज्ञान (अस्थायी), कला शिक्षक (कॉन्ट्रैक्चुअल), शारीरिक शिक्षा शिक्षक (कॉन्ट्रैक्चुअल), संगीत शिक्षक (कॉन्ट्रैक्चुअल), पीटीआई-सह-मैट्रन (महिला, कॉन्ट्रैक्चुअल) और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहायक (कॉन्ट्रैक्चुअल) के 1-1 पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री/बीएड/संगीत में डिप्लोमा/उच्च माध्यमिक/मध्यवर्ती विज्ञान शामिल है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 50 वर्ष के बीच होगी, जिसकी गणना 10 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कक्षा प्रदर्शन/कौशल परीक्षण, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,290 से 70,942 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपए है।

आवेदन के लिए सबसे पहले सैनिक स्कूल झांसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद से जुड़े आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में दर्ज करें और सभी दस्तावेज़ों को आवेदन के साथ अटैच करें। फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उस पर पद का नाम लिखकर 'प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल झांसी, गांव- शंकरगढ़, पोस्ट-भगवंतपुरा, जिला - झांसी, उत्तर प्रदेश - 284127' पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करती है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सैनिक स्कूल झांसी में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
सैनिक स्कूल झांसी में कुल 7 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2023 है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कक्षा प्रदर्शन/कौशल परीक्षण और इंटरव्यू शामिल हैं।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 50 वर्ष के बीच है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले