क्या आपका साप्ताहिक राशिफल 7 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक जानने का समय आ गया है?
सारांश
मुख्य बातें
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष द्वारा प्रस्तुत साप्ताहिक राशिफल में जानें कि इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति कैसे रहने वाली है। इस सप्ताह आपको क्या-क्या मिलने की संभावना है, आपके लिए क्या कार्य करना लाभकारी रहेगा, और समस्याओं से बचने के लिए किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।
मेष लग्नराशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन बाकी का समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वित्तीय लाभ की संभावना है। छात्रों के लिए यह हफ्ता लाभदायक रहेगा। संतान से जुड़े विषयों में लाभ की संभावना है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं। यात्रा का योग है और सप्ताह के अंत में शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
वृषभ लग्नराशि
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ संबंध मजबूत होंगे। पिता से लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। धन के मामले में भी लाभ की संभावना है। इस सप्ताह क्रोध बढ़ सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकता है।
मिथुन लग्नराशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को आरंभ में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक समस्याएँ दूर हो सकती हैं और लाभ भी हो सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
कर्क लग्नराशि
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। धार्मिक कार्यों के लिए धन खर्च हो सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा।
सिंह लग्नराशि
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। व्यापार में लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य में समस्याएँ आ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाए रखें।
कन्या लग्नराशि
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को संतान से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। छात्रों को मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा।
तुला लग्नराशि
इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन के अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। मकान और प्रॉपर्टी में उथल-पुथल रह सकती है। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव से बचें।
वृश्चिक लग्नराशि
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य से दूर रहें। कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। धन लाभ की संभावना है।
धनु लग्नराशि
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में चुनौतियाँ आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाए रखें। धन को लेकर चिंता रह सकती है। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह सफलता का रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर लग्नराशि
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का मन कुछ परेशानियों में हो सकता है। धन संबंधी समस्याएँ दूर हो सकती हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। इस हफ्ते कार्य में मेहनत करनी होगी। भाई का सहयोग मददगार साबित हो सकता है।
कुंभ लग्नराशि
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्य में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में उन्नति हो सकती है। धन का अचानक लाभ मिलने की संभावना है। धन के खर्च को लेकर संयम रखें।
मीन लग्नराशि
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की धन संबंधी समस्याएँ दूर हो सकती हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। धन खर्च बढ़ सकता है। यात्रा का योग बन सकता है।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा और जन्मपत्री का अध्ययन कराना उचित है।)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
ईमेल: कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम
वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम