11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी में यूपीकॉन का डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन युवाओं तक सरकारी योजनाएं पहुंचा रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी में यूपीकॉन का डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन युवाओं तक सरकारी योजनाएं पहुंचा रहा है?

सारांश

किस प्रकार यूपी में यूपीकॉन का डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ रहा है? जानें कैसे यह पहल ११ लाख से अधिक लोगों तक पहुंची है और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। यह अभियान न केवल जानकारी बढ़ा रहा है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी काम कर रहा है।

मुख्य बातें

यूपी में यूपीकॉन का डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ रहा है।
अभियान के जरिए ११ लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई है।
युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जा रही है।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर योजनाओं का प्रचार हो रहा है।
योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने से आवेदन में वृद्धि हो रही है।

लखनऊ, २५ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) ने एक नए डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन की शुरुआत की है।

इस जागरूकता अभियान के जरिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना, और ओडीओपी मार्जिन मनी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि यूपीकॉन उत्तर प्रदेश में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली एक सरकारी संस्था है, जो युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए मंच और सहायता प्रदान करती है।

यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि डिजिटल युग में सूचना के तेजी से फैलाव को ध्यान में रखते हुए इस डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन को सोशल मीडिया पर आधारित बनाया गया है, ताकि सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे युवाओं, कारीगरों और संभावित उद्यमियों तक पहुंच सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल योजनाओं का प्रचार करना है, बल्कि पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकारों, अवसरों और प्रशिक्षण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना भी है।

यूपीकॉन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ सहयोग किया जा रहा है। अब तक १५ जनपदों में इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है। इनके द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के वीडियोज, जिनमें प्रशिक्षण की प्रक्रिया, लाभार्थियों के अनुभव, और योजनाओं के व्यावहारिक लाभों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है, को इंस्टाग्राम रील्स के रूप में साझा किया गया, साथ ही फेसबुक और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी प्रसारित किया गया। इससे अभियान की पहुंच और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यूपीकॉन के इस डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन के तहत अब तक इंस्टाग्राम पोस्ट और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से ११ लाख से अधिक फॉलोअर्स तक पहुंच बनाई जा चुकी है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों, कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता की जानकारी, और उद्यमियों को सरकारी सहयोग और सब्सिडी से अवगत कराया जा रहा है। इससे न केवल योजनाओं की जानकारी बढ़ी है, बल्कि आवेदन और सहभागिता में भी सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि प्रदेश का हर युवा आत्मनिर्भर बने और पारंपरिक कारीगरी व स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले। यूपीकॉन का यह डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन सरकार की इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे योजनाओं को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो रही हैं और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी आगे आकर इनका लाभ उठा रहे हैं।

यूपीकॉन को आवंटित शेष जनपदों में भी डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह कार्य लगातार प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए यूपीकॉन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह कैंपेन योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जागरूकता बढ़ाकर यह पहल उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, कौशलयुक्त और रोजगारसमृद्ध बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह युवाओं को अपने भविष्य के प्रति जागरूक करने में भी मदद करती है। भारत में रोजगार के अवसरों का विस्तार करना बेहद जरूरी है, और ऐसी जागरूकता अभियानों से हमें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में सहायता मिलेगी।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपीकॉन का डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन क्या है?
यह एक जागरूकता अभियान है जो युवाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारियाँ प्रदान करता है।
कितने लोगों तक यह अभियान पहुंच चुका है?
इस अभियान के जरिए ११ लाख से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई गई है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।
कौन सी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है?
इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण कार्यक्रम, और सीएम युवा योजना शामिल हैं।
यह अभियान किस माध्यम से चलाया जा रहा है?
यह अभियान सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, जैसे कि इंस्टाग्राम और फेसबुक, के जरिए चलाया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले