यूपीएससी ने सीएमएस परीक्षा 2026 के लिए 1358 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूपीएससी ने सीएमएस परीक्षा 2026 के लिए 1358 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

सारांश

यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए 1358 पदों पर भर्ती की जानकारी दी है। आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिनकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।

मुख्य बातें

कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए 1358 पदों की भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च।
आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 200 रुपए।
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 1,358 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में कंबाइंड मेडिकल सर्विस के रिक्त पद भरे जाएंगे।

यूपीएससी ने जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें पहले श्रेणी के जनरल ड्यूटी में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड और मेडिकल ऑफिसर सब कैडर ऑफ सेंट्रल हेल्थ सर्विस के 864, दूसरी श्रेणी के असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के 450, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 14 और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के 30 पद शामिल हैं।

आयोग की ओर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से प्रारंभ हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम तिथि से पहले शाम 6 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा।

आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए है। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट/पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर 10 के अनुसार 56,100 से 177,500 रुपए प्रति महीने का वेतन मिलेगा।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएमएस परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट/पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले