क्या वेंकैया नायडू की जनसेवा और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता अनुकरणीय है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेंकैया नायडू की जनसेवा और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता अनुकरणीय है?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। जानिए उनके कार्यों और भारतीय राजनीति में उनके योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

वेंकैया नायडू का जन्मदिन 1 जुलाई को है।
पीएम मोदी ने उनकी जनसेवा की सराहना की।
उनका जीवन युवा नेताओं के लिए प्रेरणा है।
जनसेवा और वंचितों के उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।
उनकी विनम्रता और विद्वता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

नई दिल्ली, 1 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें ताजा की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे कई वर्षों तक वेंकैया जी के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनकी जनसेवा और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल, संवेदनशील और शुचितापूर्ण राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रेरणादाई है। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, "पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय राजनीति में आपकी सशक्त भूमिका, वंचितों के उत्थान और राष्ट्रहित में आपके द्वारा उठाए गए निर्णायक कदम सदैव स्मरणीय रहेंगे। आपकी विनम्रता, विद्वता और सेवा-भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महाप्रभु जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।"

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साधारण शुरुआत से लेकर उपराष्ट्रपति के पद तक, राष्ट्र की सेवा करने की आपकी यात्रा युवा नेताओं के लिए एक शक्तिशाली प्रेरणा है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, "भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। जनसेवा, राष्ट्रवाद और ग्रामीण विकास के प्रति आपकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र के प्रति समर्पित आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना आवश्यक है कि वेंकैया नायडू का जीवन और कार्य भारतीय राजनीति में एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास किसी भी नेता के लिए अनुकरणीय होना चाहिए।
RashtraPress
17 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेंकैया नायडू का जन्मदिन कब है?
वेंकैया नायडू का जन्मदिन 1 जुलाई को है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वेंकैया नायडू की सराहना क्यों की?
प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जनसेवा और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता की सराहना की।
वेंकैया नायडू की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या हैं?
वेंकैया नायडू ने भारतीय राजनीति में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, विशेष रूप से जनसेवा और ग्रामीण विकास में।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 5 घंटे पहले
  3. 5 घंटे पहले
  4. 5 घंटे पहले
  5. 5 घंटे पहले
  6. 5 घंटे पहले
  7. 5 घंटे पहले
  8. 5 घंटे पहले