20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल: जानिए आपका भविष्य
सारांश
मुख्य बातें
कलाशांति ज्योतिष द्वारा प्रस्तुत साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपकी पारिवारिक स्थिति, आर्थिक हालात, स्वास्थ्य और कार्य क्षेत्र में क्या कुछ हो सकता है। इस हफ्ते आपको क्या-क्या प्राप्त होने की संभावना है; आपके लिए क्या-कुछ करना लाभकारी रहेगा; और किन-किन सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है ताकि आप परेशानियों से बच सकें।
मेष लग्नराशि: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। इस दौरान कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। इसलिए संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी। इस हफ्ते अटका धन मिलने की पूरी संभावना है। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें।
वृषभ लग्नराशि: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। इस हफ्ते आप पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित रह सकते हैं, इसलिए इससे बचें। छात्रों के लिए यह हफ्ता कुछ अच्छे समाचार लेकर आ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
मिथुन लग्नराशि: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। पारिवारिक जीवन में आपकी बात किसी को कष्ट पहुंचा सकती है, सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें, क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा।
कर्क लग्नराशि: इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अधिकारियों और व्यापारिक साझेदारों के साथ बहस से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएँ हो सकती हैं। अचानक धन लाभ संभव है। छात्र वर्ग कुछ नए विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।
सिंह लग्नराशि: इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यर्थ की उलझनों से दूर रहें। सेहत में सुधार होगा। छात्रों के लिए हफ्ता कुछ कठिनाइयाँ ला सकता है लेकिन कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास उच्च रहेगा। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता से बचें।
कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को पहले दिनों में लाभकारी कार्य मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। घरेलू कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। छात्रों को आलस्य परेशान कर सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाई-बहनों से धन लाभ संभव है।
तुला लग्नराशि: इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नए आय के स्रोत मिलने की संभावना है। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता लाभदायक रहेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। क्रोध से बचें। कामकाज में आलस्य महसूस कर सकते हैं। हफ्ते के अंत में चिंता हो सकती है, इसलिए सचेत रहें।
वृश्चिक लग्नराशि: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनसे लाभ भी होगा। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में सतर्कता बरतें और गलत बोलने से बचें।
धनु लग्नराशि: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को मिश्रित फल मिलेंगे। भाग्य का साथ कई परेशानियों से बचाएगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता लाभदायक रहेगा। भ्रमित होने की स्थिति बन सकती है। मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या हो सकती है। बातचीत में संयम बरतें। माता की सेहत का ध्यान रखें।
मकर लग्नराशि: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य लाभकारी साबित हो सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। धन का व्यय और दौड़-भाग अधिक रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बनाए रखें। कानूनी नियमों का उल्लंघन न करें। मन को शांत रखें और क्रोध से बचें।
कुंभ लग्नराशि: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में शुभ समाचार मिल सकते हैं। मकान-जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान इस हफ्ते हो सकता है। बड़े भाई और मित्रों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी को लाभ मिल सकता है। हफ्ते के अंत में धन खर्च अधिक रह सकता है। शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मीन लग्नराशि: इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। दैनिक कार्यों के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक सोच-विचार आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। गलत कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। अचानक धन का लाभ होगा। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, सफलता आपके साथ होगी। आवश्यक निर्णयों को अभी टाल दें।
(यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर है। ये राशिफल सामान्य हैं। किसी निश्चित परिणाम के लिए ज्योतिषी से पूरी जन्मपत्री का अध्ययन कराना आवश्यक है।)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम