12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एडिलेड टेस्ट के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एडिलेड टेस्ट के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा?

सारांश

क्या एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को नाथन लायन की चोट से बड़ा झटका लगा है? जानें इस अहम खबर के मुख्य बिंदु और लायन की स्थिति।

मुख्य बातें

नाथन लायन की चोट ने ऑस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया है।
लायन ने इस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था।
अगर लायन नहीं खेलते हैं, तो कुहनेमैन और मर्फी को मौका मिल सकता है।

एडिलेड, 21 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। एडिलेड टेस्ट के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा। शानदार गेंदबाजी कर रहे और इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले ऑफ स्पिनर नाथन लायन चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण लायन को मैदान छोड़ना पड़ा है।

नाथन लायन को दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट आई है। यह चोट उन्हें पांचवे दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी। लायन ने रविवार को फाइन लेग बाउंड्री पर डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश की थी, तभी यह इंजरी हुई। लायन दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए। इंजरी के बाद 38 वर्षीय लायन को मैदान छोड़ना पड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि लायन अब इस टेस्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे।

लायन की इंजरी ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इससे पहले जोश हेजलवुड और सीन एबॉट भी हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना कर चुके हैं। 2023 एशेज में भी दाहिने पैर की इंजरी के चलते लायन अंतिम तीन टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूती से खड़ा है, जिसमें लायन का महत्वपूर्ण योगदान है। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने इस टेस्ट में अब तक 53 ओवर फेंके हैं।

अगर नाथन लायन की इंजरी गंभीर है, तो उन्हें सीरीज के अंतिम दो टेस्ट से बाहर रहना पड़ सकता है। अंतिम दो टेस्ट मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच 4 दिन का अंतर है। यदि लायन फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह मैथ्यू कुहनेमैन और टॉड मर्फी को मौका मिल सकता है। कुहनेमैन ने इस वर्ष श्रीलंका में लायन के साथ गेंदबाजी करते हुए दो टेस्ट में 16 विकेट झटके थे।

एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नाथन लायन ने 28 ओवर में 70 रन देकर 2 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में इंजरी के कारण फील्ड छोड़ने से पहले उन्होंने 25 ओवर में 77 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब महत्वपूर्ण टेस्ट मैच चल रहे हों।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नाथन लायन की चोट कितनी गंभीर है?
नाथन लायन की चोट दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में आई है, जिससे उनकी भागीदारी पर संदेह है।
क्या लायन आगामी टेस्ट मैचों में खेल पाएंगे?
अगर लायन की इंजरी गंभीर होती है, तो वह आगामी टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम लायन के बिना कितनी मजबूत होगी?
लायन की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण को प्रभावित कर सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले