27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बांग्लादेश ने आयरलैंड दौरा स्थगित कर भारतीय टीम की मेज़बानी की योजना बनाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बांग्लादेश ने आयरलैंड दौरा स्थगित कर भारतीय टीम की मेज़बानी की योजना बनाई

सारांश

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 के लिए निर्धारित आयरलैंड दौरे को स्थगित कर दिया है। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम की मेज़बानी की योजना बनाई गई है, जिससे बांग्लादेश का ध्यान 2027 वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने पर है।

मुख्य बातें

आयरलैंड दौरा स्थगित भारतीय टीम की मेज़बानी वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफिकेशन बांग्लादेश की रैंकिंग दौरे के कार्यक्रम में बदलाव

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 में प्रस्तावित आयरलैंड दौरे को स्थगित कर दिया है। इस दौरान, बोर्ड भारतीय क्रिकेट टीम की मेज़बानी करने की योजना बना रहा है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक प्रतिनिधि के अनुसार, जब भारत के साथ सीरीज को 2025 से शिफ्ट कर सितंबर 2026 में रखा गया था, उसी समय आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड से नई तारीख का अनुरोध किया गया था। लेकिन आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026 में दौरे को रीशेड्यूल करने की असमर्थता जताई। इसके बाद, दोनों बोर्डों ने आपसी सहमति से इस सीरीज को टालने का निर्णय लिया।

आयरलैंड दौरा 2027 में आयोजित किया जा सकता है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश आएगी, जहां वह 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी। वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को होंगे, जबकि टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को आयोजित होंगे।

हाल ही में, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है। इस सीरीज की जीत के बाद बांग्लादेश आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुँच गया है। टीम के पास 79 रेटिंग पॉइंट हैं, और वह दसवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से आगे है। बांग्लादेश का ध्यान वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफाई करने पर है। विश्व कप में सीधे क्वालिफाई करने के लिए, बांग्लादेश को 31 मार्च 2027 तक शीर्ष-8 में स्थान बनाना होगा। यदि टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा।

आयरलैंड दौरे की टालने के बाद बांग्लादेश के पास न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के अलावा दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दौरे का कार्यक्रम है।

बांग्लादेश और भारत के रिश्ते पिछले कुछ समय में असामान्य रहे हैं। बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 के मैच खेलने के लिए भारत नहीं आया और विश्व का बहिष्कार किया। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी या नहीं। यदि भारत का दौरा किसी कारणवश टलता है, तो बांग्लादेश के पास क्वालिफिकेशन डेडलाइन से पहले सीमित वनडे मैच ही बचेंगे, जो सीधे विश्व कप में उसकी एंट्री को कठिन बना सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो बांग्लादेश के लिए एक बड़ी बात है। हालाँकि, यह निर्णय विश्व कप के संदर्भ में चुनौतियाँ भी ला सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश ने आयरलैंड दौरा क्यों स्थगित किया?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम की मेज़बानी की योजना के कारण आयरलैंड दौरा स्थगित किया।
आयरलैंड दौरा कब आयोजित किया जाएगा?
आयरलैंड दौरा 2027 में किसी समय आयोजित किया जा सकता है।
बांग्लादेश की वर्तमान वनडे रैंकिंग क्या है?
बांग्लादेश की वनडे रैंकिंग वर्तमान में नौवें स्थान पर है।
बांग्लादेश को विश्व कप में सीधे क्वालिफाई करने के लिए क्या करना होगा?
बांग्लादेश को 31 मार्च 2027 तक शीर्ष-8 में स्थान बनाना होगा।
बांग्लादेश और भारत के रिश्ते कैसे हैं?
पिछले कुछ समय में बांग्लादेश और भारत के रिश्ते असामान्य रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले