24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत की बेटियों ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 5-0 से 'क्लीन स्वीप' किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत की बेटियों ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 5-0 से 'क्लीन स्वीप' किया?

सारांश

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ 5-0 से 'क्लीन स्वीप' किया है। इस शानदार जीत में हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने अद्भुत प्रदर्शन किया। जानिए इस मैच में कौन-कौन से खिलाड़ी चमके।

मुख्य बातें

भारत ने टी20 श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप किया।
हरमनप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीम ने शानदार सामूहिक प्रदर्शन किया।
श्रीलंका ने पहले विकेट पर संघर्ष किया।
यह जीत महिला क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक है।

तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत की महिला टीम ने मंगलवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में 15 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने श्रृंखला में 5-0 का क्लीन स्वीप किया।

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की शुरुआत की और 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। भारत ने पहले ही ओवर में 5 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (5) का विकेट खो दिया। इसके बाद डेब्यूटेंट जी कमलिनी (12) भी जल्दी आउट हो गईं। टीम का आलम यह था कि 77 के स्कोर तक भारत ने 5 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अमनजोत कौर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 61 रन18 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौके के साथ 21 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौके लगाते हुए 68 रन की पारी खेली। अरुंधति रेड्डी ने भी नाबाद 27 रन बनाकर योगदान दिया।

विपक्षी टीम के लिए रश्मिका सेवंदी, कविशा दिलहारी और चामरी अथापथु ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि निमाशा मदुशानी ने 1 विकेट लिया।

श्रीलंकाई टीम ने शानदार शुरुआत के बावजूद निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 160 रन बनाए। श्रीलंका ने 7 के स्कोर पर कप्तान चामरी अथापथु (2) का विकेट खो दिया। हसिनी परेरा ने इमेशा दुलानी के साथ मिलकर 56 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की।

हसिनी ने 42 गेंदों में 1 छक्का और 8 चौके लगाते हुए 65 रन बनाए, जबकि दुलानी ने 39 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया। रश्मिका सेवंदी ने भी 14 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट

भारत ने श्रृंखला का पहला मैच 8 विकेट से जीतने के बाद श्रीलंका को अगले मैच में 7 विकेट से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच को 8 विकेट से जीतकर एक और मैच 30 रन से अपने नाम किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में कितने मैच जीते?
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में सभी 5 मैच जीते।
टी20 श्रृंखला में भारत की कप्तान कौन थीं?
टी20 श्रृंखला में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर थीं।
श्रीलंका टीम ने कितने रन बनाए?
श्रीलंका टीम ने 160 रन बनाए।
भारत की ओर से किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
हरमनप्रीत कौर ने 68 रन बनाए।
भारत ने इस श्रृंखला का पहला मैच कैसे जीता?
भारत ने श्रृंखला का पहला मैच 8 विकेट से जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले