27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को विश्वास है कि भारत महिला विश्व कप खिताब जीतेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को विश्वास है कि भारत महिला विश्व कप खिताब जीतेगा?

सारांश

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत के प्रदर्शन की सराहना की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय महिलाएं 2025 का विश्व कप खिताब अपने नाम करेंगी। जानिए उनके विचार और मैच की खास बातें।

मुख्य बातें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।
दानिश कनेरिया का विश्वास भारतीय महिला टीम पर है।
जेमिमा रोड्रिगेज ने 127 रन बनाए।
टीम इंडिया ने फाइनल में पहुँचने का आत्मविश्वास प्राप्त किया।
भारतीय महिला क्रिकेट का स्तर बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवी मुंबई में स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया महिला विश्व कप 2025 में भारत के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी।

कनेरिया ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "भारतीय महिला टीम इस विश्व कप में शानदार खेल दिखा रही है। उन्हें विश्व कप जीतने का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भारत के पुरुष टीम ने एशिया कप जीता है, अब भारतीय महिलाएं वनडे विश्व कप पर विजय प्राप्त करेंगी। इसके बाद पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप भी भारत जीतेगा।"

कनेरिया ने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत टीम बताते हुए कहा, "भारत की महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। फाइनल में पहुँचने के लिए उनकी आत्मविश्वास बढ़ा है। ऑस्ट्रेलिया एक प्रभावशाली टीम है, और उनकी महिलाएं उच्च स्तर पर खेलती हैं। हालांकि, भारतीय टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया।"

उन्होंने जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर की प्रशंसा करते हुए कहा, "338 रनों का लक्ष्य पाना आसान नहीं था, लेकिन भारत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जेमिमा ने 134 गेंदों में 14 चौकों के साथ नाबाद 127 रन बनाएं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने 89 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी रही।"

गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49.5 ओवरों में 338 रन पर समेट दिया, जिसमें फोएबे लिचफील्ड ने 119 और एश्ले गार्डनर ने 63 रन बनाए।

इसके जवाब में भारत ने 48.3 ओवरों में मुकाबला जीत लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कितने विकेट से हराया?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।
दानिश कनेरिया ने भारत के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है।
जेमिमा रोड्रिगेज ने कितने रन बनाए?
जेमिमा रोड्रिगेज ने नाबाद 127 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले