12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2025 में भारतीय क्रिकेट ने दो दिग्गजों को खो दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 में भारतीय क्रिकेट ने दो दिग्गजों को खो दिया?

सारांश

भारतीय क्रिकेट ने वर्ष 2025 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं, लेकिन इस दौरान देश को दो महान क्रिकेटरों की कमी भी महसूस हुई। जानिए कौन थे ये दिग्गज और उनके योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

2025 में भारतीय पुरुष टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीते।
महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता।
पद्माकर शिवलकर और दिलीप दोशी का निधन भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों के संदर्भ में अद्वितीय साबित हुआ। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 का खिताब हासिल किया। वहीं, महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप पर कब्जा जमाया। इन सफलताओं का उत्सव मनाने के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट ने बड़े दुःख का सामना भी किया। इस वर्ष दो प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

मार्च माह की 3 तारीख को महान स्पिनर पद्माकर शिवलकर का निधन हो गया था। उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शिवलकर ने भारतीय टीम के लिए खेला नहीं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका नाम बेहद प्रसिद्ध था। वह मुंबई के लिए खेलते थे। 1961 से 1988 के बीच शिवलकर ने 124 प्रथम श्रेणी मैचों में 589 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 42 बार 5 विकेट लिए। इसके अलावा, 12 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 16 विकेट भी लिए थे। बीसीसीआई ने उन्हें सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

जून का महीना भी भारतीय क्रिकेट के लिए शोक का समय रहा। 23 जून 2025 को भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का 77 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। 1989 से 1983 के बीच दिलीप दोशी ने 33 टेस्ट में 114 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 6 बार एक पारी में 5 विकेट लिए। उनका सर्वोत्तम प्रदर्शन 102 रन देकर 6 विकेट था। 15 वनडे में 22 विकेट भी उनके नाम रहे। दिलीप ने सौराष्ट्र और बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला था। 238 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 898 विकेट लिए। इस दौरान 59 लिस्ट ए मैच में 75 विकेट भी उनके नाम थे। दिलीप ने इंग्लैंड की काउंटी टीम वार्विकशर और नॉटिंघमशर के लिए भी खेला।

पद्माकर शिवलकर और दिलीप दोशी के निधन पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन दो महान क्रिकेटरों के निधन ने हमें यह सोचने पर मजबूर किया कि खेल से जुड़ी हमारी विरासत कितनी महत्वपूर्ण है। हमें अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद रखना चाहिए और उनकी यादों को संजोकर रखना चाहिए।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पद्माकर शिवलकर के क्रिकेट करियर के बारे में क्या जानकारी है?
पद्माकर शिवलकर ने घरेलू क्रिकेट में 124 प्रथम श्रेणी मैचों में 589 विकेट लिए और उन्हें बीसीसीआई द्वारा सम्मानित किया गया।
दिलीप दोशी का योगदान क्या रहा?
दिलीप दोशी ने 33 टेस्ट मैचों में 114 विकेट हासिल किए और घरेलू क्रिकेट में 238 मैचों में 898 विकेट लिए।
2025 में भारतीय महिला टीम की उपलब्धि क्या थी?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 में अपना पहला वनडे विश्व कप जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले