27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चामरी अथापथु ने वनडे में इतिहास रचा, 4 हजार रन पूरी करने वाली पहली श्रीलंकाई महिला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चामरी अथापथु ने वनडे में इतिहास रचा, 4 हजार रन पूरी करने वाली पहली श्रीलंकाई महिला?

सारांश

चामरी अथापथु ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखा है। वह 4,000 रन बनाने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बल्लेबाज बन गई हैं। जानें उनकी अद्भुत यात्रा और इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर के बारे में।

मुख्य बातें

चामरी अथापथु ने वनडे में 4,000 रन पूरे किए।
श्रीलंका की महिला क्रिकेट में एक नया मील का पत्थर।
महिला विश्व कप 2025 में उनका प्रदर्शन अत्यधिक सराहनीय रहा।
उनकी मेहनत और लगन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
श्रीलंका की टीम को आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चामरी अथापथु वनडे क्रिकेट के इतिहास में 4,000 रन बनाने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बल्लेबाज बन गई हैं। चामरी ने बांग्लादेश के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के 21वें मैच में 2 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 46 रन बनाकर इस महत्वपूर्ण आंकड़े को छुआ है।

चामरी अथापथु ने 2010 से अब तक अपने वनडे करियर में 120 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनकी औसत 35.17 रही है और उन्होंने 4,045 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए हैं।

17 अप्रैल 2024 को चामरी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 195 रन की नाबाद पारी खेली थी।

श्रीलंका की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर शशिकला सिरिवर्धने हैं, जिन्होंने 2003 से 2019 के बीच 118 मैचों में 18.44 की औसत से 2,029 रन बनाए।

नवी मुंबई में चल रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।

श्रीलंकाई टीम को पहले ही गेंद पर विशमी गुणरत्ने (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान अथापथु ने हसिनी परेरा के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल श्रीलंका ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं।

श्रीलंका की टीम इस विश्व कप में अब तक 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है। इस समय वे अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं। वहीं, बांग्लादेश एक मैच जीतकर छठे स्थान पर है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणवीरा।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: फरगाना हक, रुब्या हैदर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, निशिता अख्तर निशि, मारुफा अख्तर।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरी श्रीलंकाई महिला क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। यह साबित करता है कि निरंतरता और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि अन्य युवा खिलाड़ी भी उनकी सफलता से प्रेरित होंगे।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चामरी अथापथु ने कितने रन बनाए हैं?
चामरी अथापथु ने वनडे क्रिकेट में कुल 4,045 रन बनाए हैं।
कब चामरी ने 195 रन की नाबाद पारी खेली?
चामरी ने 17 अप्रैल 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 195 रन की नाबाद पारी खेली थी।
श्रीलंका की महिला बल्लेबाजों में दूसरा स्थान किसका है?
श्रीलंका की महिला बल्लेबाजों में दूसरा स्थान शशिकला सिरिवर्धने का है।
बांग्लादेश के खिलाफ चामरी ने कितने रन बनाए?
चामरी ने बांग्लादेश के खिलाफ 46 रन बनाए।
श्रीलंका की टीम इस विश्व कप में कितने मैच खेल चुकी है?
श्रीलंका की टीम इस विश्व कप में अब तक 5 मैच खेल चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 घंटे पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले