आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच के पद पर नियुक्त किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच के पद पर नियुक्त किया

सारांश

चेन्नई सुपर किंग्स ने जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मिलकर काम करेंगे। फोस्टर का अनुभव टीम के लिए लाभकारी साबित होगा।

मुख्य बातें

जेम्स फोस्टर को चेन्नई सुपर किंग्स का नया फील्डिंग कोच बनाया गया है।
फोस्टर का अनुभव टीम के लिए लाभकारी साबित होगा।
सीएसके का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।
फोस्टर ने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम किया है।
उन्होंने आईएलटी20 का खिताब भी जीता है।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। वह हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी कोच माइकल हसी और गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस के साथ सहयोग करेंगे।

फोस्टर ने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए फील्डिंग और सहायक कोच के रूप में कई सीजन बिताए हैं। इसके अलावा, फोस्टर चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपरों के साथ भी नजदीकी से कार्य करेंगे। इनमें भारत और सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हाल में संपन्न टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे संजू सैमसन शामिल हैं।

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी सूचना देते हुए लिखा, "हमारे फील्डिंग कोच, जेम्स फोस्टर का 'येलोव' के साथ स्वागत करें। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और विश्वभर की टीमों के साथ कोचिंग का अनुभव रखने वाले जेम्स, अब गर्व के साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।"

15 अप्रैल 1980 को एसेक्स में जन्मे फोस्टर ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अक्टूबर 2001 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 12 पारियों में 25.11 की औसत से 226 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 17 खिलाड़ियों को कैच आउट किया और एक को स्टंप आउट भी किया।

इंग्लैंड के लिए 11 वनडे मैच खेलते हुए फोस्टर ने 41 रन बनाए और 13 खिलाड़ियों को कैच, जबकि 7 को स्टंप आउट किया। वहीं, 5 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 37 रन बनाए और 6 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने साल 2018 में बतौर खिलाड़ी करियर समाप्त करने के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का कार्य किया है।

फोस्टर ने जनवरी में डेजर्ट वाइपर्स के हेड कोच के रूप में आईएलटी20 का खिताब जीता। हाल ही में उन्हें 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। फोस्टर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के कोचिंग स्टाफ के साथ भी कार्य किया है।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलेगी। सीएसके की टीम 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी मुकाबले खेलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेम्स फोस्टर किस टीम के लिए फील्डिंग कोच बने हैं?
जेम्स फोस्टर को चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
फोस्टर का क्रिकेट करियर कैसा रहा है?
फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 टी20 मैच खेले हैं।
फोस्टर का पिछले अनुभव क्या है?
फोस्टर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फील्डिंग और सहायक कोच के रूप में कई सीजन काम किया है।
आईपीएल 2026 में सीएसके का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।
फोस्टर ने किस खिताब को जीता है?
फोस्टर ने जनवरी में डेजर्ट वाइपर्स के हेड कोच के रूप में आईएलटी20 का खिताब जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले