26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया चयन, सीफर्ट को मिला मौका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया चयन, सीफर्ट को मिला मौका

सारांश

आईपीएल 2026 के 25वें मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रहाणे ने सीफर्ट को टीम में शामिल किया है। क्या केकेआर अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएगी?

मुख्य बातें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चयन किया।
टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है।
गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।
केकेआर ने इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं।

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हो रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।

केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक परिवर्तन किया है। फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को शामिल किया गया है। टॉस जीतने के बाद रहाणे ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे और चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज इस मैच में खुलकर खेलें। हम चीजों को पलटना चाह रहे हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, अन्यथा वे आपकी आलोचना करेंगे। टी20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम पर निर्भर है। टीम में एक परिवर्तन है, सीफर्ट एलन की जगह आए हैं।"

हालांकि, गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई परिवर्तन नहीं किया है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "सच कहूं तो हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शायद थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में हमारी बल्लेबाजी मध्य ओवरों में लड़खड़ा गई थी। अन्यथा, यह एक आसान लक्ष्य होना चाहिए था। यह सब सरल चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है। टीम मीटिंग में हम हमेशा इसी विषय पर चर्चा करते हैं। हम वही टीम के साथ खेल रहे हैं।"

गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में मिला-जुला रहा है। टीम ने इस सीजन में खेले गए चार मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और जोस बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। हालांकि, टीम का मध्य क्रम थोड़ा कमजोर दिखाई दिया है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। जबकि सिराज और रबाडा इस सीजन में संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।

दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। केकेआर इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन ठीक रहा है, लेकिन गेंदबाजी आक्रमण उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और दोनों टीमों की रणनीतियाँ इस मैच को दिलचस्प बनाती हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में किसने टॉस जीता?
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कौन सा बदलाव किया गया है?
केकेआर ने फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
गुजरात टाइटंस का इस सीजन प्रदर्शन कैसा रहा है?
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खेले चार मुकाबलों में से दो में जीत और दो में हार का सामना किया है।
इस मैच में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल, जोस बटलर, और कगिसो रबाडा शामिल हैं, जबकि केकेआर में अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, और सुनील नरेन हैं।
क्या केकेआर इस मैच में जीत दर्ज कर पाएगी?
केकेआर ने इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच उनकी पहली जीत की तलाश में महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले