आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराया

सारांश

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर एक और जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया और प्रियांश आर्या ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्या पंजाब किंग्स इस सीजन में और भी जीत हासिल करेगा?

मुख्य बातें

पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया।
प्रियांश आर्या ने 39 रनों की पारी खेली।
सीएसके ने 209 रन बनाए, जबकि पंजाब ने 210 का लक्ष्य हासिल किया।
यह सीएसके की लगातार दूसरी हार है।

चेन्नई, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से पराजित किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। साथ ही, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है।

सीएसके द्वारा दिए गए 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल किया। पंजाब की शुरुआत शानदार रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े। प्रियांश ने केवल 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। हालांकि, नेहल वढेरा ने निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभालकर रखा और इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। शशांक ने 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस ने 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में सीएसके के लिए मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। ऋतुराज 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आयुष ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। कार्तिक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और वह केवल 1 रन ही बना सके।

हालांकि, सरफराज खान ने शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 12 गेंदों में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए। दुबे ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाक ने 2 विकेट चटकाए। यह चेन्नई की आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उनके प्रदर्शन में सुधार का भी संकेत है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक ठोस इरादा दिखाया है। हालांकि, सीएसके को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
20 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की यह कितनीवीं जीत है?
यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत है।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने कितने रन बनाए?
श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 3 सप्ताह पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले