11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है, तीसरे नंबर पर खेलेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है, तीसरे नंबर पर खेलेंगे?

सारांश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। क्या ईशान किशन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी? जानिए इस महत्वपूर्ण मुकाबले की पूरी जानकारी और ईशान किशन की भूमिका के बारे में।

मुख्य बातें

ईशान किशन की लगभग 26 महीने बाद टीम में वापसी।
वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है।
घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें टीम में जगह दिलाई।

नागपुर, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है, टी20 सीरीज जीतने और विश्व कप से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए तैयार है। मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उनके इस बयान के बाद, ईशान की लगभग 26 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी निश्चित मानी जा रही है।

ईशान ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, जो टी20 था, 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। इसके बाद से वह टीम से लगातार बाहर रहे थे। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, ईशान को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

हालांकि ईशान की वापसी हो गई थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह बनाना तब तक मुश्किल था, जब तक कि पूर्व से स्थापित खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म न हों। तिलक वर्मा की चोट के कारण पहले तीन टी20 मैचों से बाहर होना ईशान के लिए लकी साबित हुआ है, और ईशान तिलक की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर के रूप में संजू सैमसन पहली पसंद हैं।

ईशान किशन मूल रूप से ओपनर हैं, लेकिन उन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का अवसर उनके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है। 2021 में टी20 में डेब्यू करने वाले ईशान ने 32 मैचों की 32 पारियों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 796 रन बनाये हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईशान किशन कब आखिरी बार खेलें थे?
ईशान किशन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
ईशान किशन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे?
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
क्या ईशान किशन का चयन महत्वपूर्ण है?
जी हां, ईशान किशन का चयन टीम के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर विश्व कप से पहले उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले