27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जस्टिन लैंगर मार्नस लाबुशेन को टॉप ऑर्डर में बनाए रखना चाहते हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जस्टिन लैंगर मार्नस लाबुशेन को टॉप ऑर्डर में बनाए रखना चाहते हैं?

सारांश

जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह दी है कि वे मार्नस लाबुशेन को टॉप ऑर्डर में बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लाबुशेन का प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण है। क्या वह अपनी फॉर्म में लौटेंगे? जानिए पूरी कहानी में।

मुख्य बातें

लाबुशेन का प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण है।
जस्टिन लैंगर का अनुभव टीम के लिए मार्गदर्शक है।
आगामी सीरीज में लाबुशेन की भूमिका पर ध्यान दिया जाएगा।

नई दिल्ली, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने टीम को यह सलाह दी है कि वह मार्नस लाबुशेन को टॉप ऑर्डर में बनाए रखें। उन्होंने इस खिलाड़ी को टीम के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया है।

लैंगर ने पर्थ में 'स्टेट ऑफ ओरिजिन रग्बी लीग सीरीज' की तैयारियों के दौरान पत्रकारों से कहा, "मार्नस 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका औसत (46.19) अभी भी शानदार है। सभी खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजरते हैं। अगर आप रन नहीं बना रहे, तो सुर्खियों में रहेंगे। अगर मार्नस अच्छा नहीं खेल रहे, तो एक बड़ा अंतर आ जाता है, क्योंकि ट्रेविस हेड निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए वह टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं ऑस्ट्रेलियाई प्रबंधन का हिस्सा होता, तो अपना पूरा ध्यान मार्नस के बेहतर प्रदर्शन पर केंद्रित करता। मुझे यकीन है कि वह ऐसा कर रहे हैं।"

ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद लाबुशेन को आगामी श्रृंखला में जगह मिलना कठिन नजर आ रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मैच में लाबुशेन को ओपनिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन वह 17 और 22 रन की पारी ही खेल सके। इस प्रकार उन्होंने दो साल के डब्ल्यूटीसी चक्र को 27.82 के साधारण औसत के साथ समाप्त किया।

हालांकि, डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने जोर देकर कहा कि लाबुशेन अब भी भविष्य के लिए उनकी योजनाओं में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया 25 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला खेलने जा रहा है, जिससे उनके नए डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत होगी।

अक्टूबर 2018 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले मार्नस लाबुशेन अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 104 पारियों में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 46.19 की औसत के साथ 4,435 रन बनाए हैं। इस दौरान लाबुशेन ने दो बार दोहरे शतक, 11 शतक और 23 अर्धशतक जड़े हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि ऑस्ट्रेलिया को अपने क्रिकेटिंग भविष्य के लिए लाबुशेन जैसे खिलाड़ियों की आवश्यकता है। उनकी क्षमता और अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, और उनकी फॉर्म में वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मार्नस लाबुशेन का टेस्ट करियर कैसा रहा है?
मार्नस लाबुशेन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.19 की औसत से 4,435 रन बनाए हैं।
जस्टिन लैंगर ने क्यों लाबुशेन को महत्वपूर्ण बताया?
लैंगर का मानना है कि लाबुशेन का टॉप ऑर्डर में होना टीम के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर जब अन्य बल्लेबाजों पर दबाव होता है।
ऑस्ट्रेलिया की आगामी सीरीज कब है?
ऑस्ट्रेलिया 25 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला खेलने जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले