क्या एक खराब दिन सबकुछ बिगाड़ सकता है? राहुल द्रविड़ ने विश्व कप से पहले टीम इंडिया को किया सावधान

Click to start listening
क्या एक खराब दिन सबकुछ बिगाड़ सकता है? राहुल द्रविड़ ने विश्व कप से पहले टीम इंडिया को किया सावधान

Key Takeaways

  • टी20 विश्व कप 2026 में भारत की गति और फॉर्म महत्वपूर्ण हैं।
  • राहुल द्रविड़ का अनुभव एक मजबूत गाइड है।
  • एक खराब दिन टीम की मेहनत को प्रभावित कर सकता है।
  • भारतीय टीम को सावधान रहना होगा।
  • टीम इंडिया को लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने का लक्ष्य है।

नई दिल्ली, 28 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज़ 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने जा रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में भाग लेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था।

पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम में काफी परिवर्तन आया है। हेड कोच रह चुके राहुल द्रविड़ और कप्तान रह चुके रोहित शर्मा, विराट कोहली, और रवींद्र जडेजा अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब, गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

एक निजी कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ ने कहा कि विश्व कप में हम फेवरेट के तौर पर उतरेंगे और सेमीफाइनल तक पहुंचना चाहिए, लेकिन उनके अनुभव के अनुसार मैच में कौन सी टीम बेहतर खेलती है, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा। कोई अच्छी पारी खेलकर आपको परेशान कर सकता है। टीम इंडिया कितनी भी मजबूत क्यों न हो, एक खराब दिन सब कुछ बिगाड़ सकता है। यह दिन आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है।

राहुल द्रविड़ के इस बयान का अर्थ भारतीय टीम के हर सदस्य और हर भारतीय क्रिकेट फैन को अच्छी तरह समझ में आता है। वनडे विश्व कप 2003 में पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के बाद टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। राहुल द्रविड़ ने उस विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। ठीक 20 साल बाद 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे विश्व कप में अजेय रही। माना जा रहा था कि भारतीय टीम ही चैंपियन बनेगी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से एक बार फिर हमें हार का सामना करना पड़ा। राहुल द्रविड़ इस टीम के हेड कोच थे। उन्होंने इन्हीं अनुभवों के आधार पर कहा कि एक खराब दिन हमारी सारी उम्मीदों और सपनों को तोड़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा सावधान रहना होगा।

भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में जबरदस्त फॉर्म में है। भारत और श्रीलंका में विश्व कप का आयोजन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है। यदि भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में सफल रहती है, तो यह लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी, साथ ही कुल तीन विश्व कप खिताब के साथ सर्वाधिक टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीता था।

Point of View

ताकि वे विश्व कप में सफल हो सकें।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

टी20 विश्व कप कब शुरू हो रहा है?
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है।
भारतीय टीम के हेड कोच कौन हैं?
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं।
भारतीय टीम ने पिछला टी20 विश्व कप कब जीता था?
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था।
Nation Press