26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या <b>जैनिक सिनर</b> के लिए शंघाई मास्टर्स का खिताब बचाना संभव है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या <b>जैनिक सिनर</b> के लिए शंघाई मास्टर्स का खिताब बचाना संभव है?

सारांश

जैनिक सिनर ने शंघाई मास्टर्स में खिताब बचाने की चुनौती के बारे में बात की। वह पहले मैच में डैनियल अल्टमायर का सामना करेंगे। क्या वह जोकोविच की बाधा को पार कर पाएंगे?

मुख्य बातें

शंघाई मास्टर्स में जैनिक सिनर को कठिन चुनौती का सामना करना है।
उन्हें पहले मैच में डैनियल अल्टमायर से खेलना है।
इस बार कार्लोस अल्काराज प्रतियोगिता से बाहर हैं।
सिनर ने नोवाक जोकोविच को हराकर पिछले साल ट्रॉफी जीती थी।
सिनर ने अपने खेल में हाल ही में बदलाव किए हैं।

शंघाई, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने कहा कि 'शंघाई मास्टर्स' का खिताब बचाना कड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

हाल ही में लर्नर टिएन को हराकर 21वां एटीपी खिताब जीतने वाले जैनिक सिनर का शंघाई मास्टर्स में पहला मुकाबला जर्मनी के 49वें नंबर के खिलाड़ी डैनियल अल्टमायर से होगा।

एटीपी ने सिनर के हवाले से कहा, "मेरे पास तैयारी के लिए केवल एक अभ्यास सत्र है। देखते हैं क्या होता है। यह बहुत ही कठिन और कड़ी चुनौती होगी, खासकर पहला मैच। आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है।"

शंघाई मास्टर्स में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज की कमी खलेगी। अल्काराज ने शारीरिक समस्याओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। शंघाई मास्टर्स में सिनर की सबसे बड़ी बाधा नोवाक जोकोविच हैं। पिछले साल, सिनर ने फाइनल में जोकोविच को हराकर शंघाई ट्रॉफी जीती थी।

सिनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं अकेला नहीं हूं जो बदल रहा हूं। अगर आप हर खिलाड़ी से पूछें, तो हर खिलाड़ी अपनी चीजें बदल रहा है और बेहतर होने की कोशिश कर रहा है। हम जो भी करने की कोशिश करते हैं, वो कोई पागलपन भरे कदम नहीं होते, बस कुछ चीजों में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं, एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतर होने की कोशिश करते हैं। कुछ शॉट पिछले महीनों की तुलना में थोड़े बेहतर रहे, कुछ शॉट ऐसे हैं जिनमें हम अभी भी सुधार कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि मैं हर टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का इंतजार कर रहा हूं। इससे मुझे ज्यादा से ज्यादा चीजें आजमाने का मौका मिलता है।

सिनर ने यूएस ओपन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हारने के बाद अपने खेल में बदलाव किया है।

—राष्ट्र प्रेस

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनके लिए कठिन हो सकता है। सिनर की तैयारी और उनके सामर्थ्य के बावजूद, जोकोविच जैसी बाधाओं को पार करना आसान नहीं होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैनिक सिनर का पहला मुकाबला किससे है?
जैनिक सिनर का पहला मुकाबला जर्मनी के 49वें नंबर के खिलाड़ी डैनियल अल्टमायर से होगा।
क्या कार्लोस अल्काराज शंघाई मास्टर्स में खेलेंगे?
नहीं, कार्लोस अल्काराज ने शारीरिक समस्याओं के कारण इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
सिनर ने पिछले साल किसे हराकर शंघाई ट्रॉफी जीती थी?
सिनर ने पिछले साल फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर शंघाई ट्रॉफी जीती थी।
सिनर ने अपने खेल में क्या बदलाव किए हैं?
सिनर ने यूएस ओपन के फाइनल में हार के बाद अपने खेल में बदलाव किया है।
सिनर का क्या कहना है टूर्नामेंट के बारे में?
सिनर ने कहा है कि उन्हें खिताब बचाने के लिए कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले