क्या मानव सुथार की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया ए की पारी को रोका?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मानव सुथार की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया ए की पारी को रोका?

सारांश

क्या मानव सुथार की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया ए को रोकने में मदद की? जानिए लखनऊ में चल रहे इस रोमांचक मैच के पहले दिन की सभी महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

मानव सुथार ने 5 विकेट लेकर गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले दिन के अंत तक 350 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर ने व्यक्तिगत कारणों से मैच में भाग नहीं लिया।
इस मैच में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है।
लखनऊ का इकाना स्टेडियम इस रोमांचक मुकाबले का गवाह है।

लखनऊ, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरा चार दिवसीय मैच चल रहा है। पहले दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 350 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैक्सविनी ने 162 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 74 रन की पारी खेली। जैक एडवर्ड्स ने 78 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 88 रनों का योगदान दिया। सैम कोंस्टास ने 91 गेंदों पर 49 रन और विकेटकीपर जोश फिलिप ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए। टॉड मर्फी 29 और हेनरी थॉर्नटॉन 10 रन पर नाबाद हैं। अंतिम विकेट के लिए इन दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारत ए के लिए मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के स्पिनर ने 28 ओवर में 93 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। गुरनुर बरार ने 13 ओवर में 71 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिले हैं।

मैच से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने व्यक्तिगत कारणों से टीम से नाम वापस ले लिया था। उनकी जगह ध्रुव जुरेल कप्तानी कर रहे हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल भी शामिल हैं।

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इसी स्टेडियम में 16 से 19 सितंबर तक पहले चार दिवसीय मैच का आयोजन हुआ था, जो ड्रॉ रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 532 रन बनाए थे। इसके उत्तर में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 531 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 16 ओवर में 56 रन बनाए और मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां युवा प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मानव सुथार ने कितने विकेट लिए?
मानव सुथार ने 28 ओवर में 93 रन देकर 5 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले दिन कितने रन बनाए?
ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए।
मैच का स्थान क्या है?
मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।
श्रेयस अय्यर ने क्यों नाम वापस लिया?
श्रेयस अय्यर ने व्यक्तिगत कारणों से टीम से नाम वापस लिया।
भारत ए की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन है?
भारत ए की प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल और केएल राहुल शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 7 घंटे पहले
  3. 7 घंटे पहले
  4. 7 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 8 घंटे पहले
  7. 9 घंटे पहले
  8. 9 घंटे पहले