नेमार को ब्राजील की वर्ल्ड कप वॉर्मअप टीम से बाहर रखा गया

Click to start listening
नेमार को ब्राजील की वर्ल्ड कप वॉर्मअप टीम से बाहर रखा गया

सारांश

नेमार को सोमवार को फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मुकाबलों के लिए ब्राजील की टीम में जगह नहीं मिली। मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने यह निर्णय लिया है, क्योंकि नेमार अभी 100%25 फिट नहीं हैं।

Key Takeaways

  • नेमार को वर्ल्ड कप वॉर्मअप टीम से बाहर रखा गया।
  • ब्राजील का अगला मुकाबला 26 मार्च को होगा।
  • मैनेजर एंसेलोटी ने फिटनेस को प्राथमिकता दी है।

रियो डी जनेरियो, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विश्व के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक नेमार को सोमवार को फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मैचों के लिए ब्राजील की टीम में शामिल नहीं किया गया। यह मैनेजर कार्लो एंसेलोटी के लिए इस वर्ष के फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी अंतिम टीम का चयन करने से पहले खिलाड़ियों का मूल्यांकन करने का आखिरी अवसर है।

नेमार ने रविवार को अपनी हाल की चोट से उबरने के बाद मैदान में वापसी की। उन्होंने ब्राजील के सीरी ए में 90 मिनट तक खेला और कोरिंथियंस के खिलाफ सैंटोस के 1-1 के घरेलू ड्रॉ में एक असिस्ट भी दिया। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 27 खिलाड़ियों की सूची में नेमार का नाम न होने के बावजूद एंसेलोटी ने 34 साल के इस खिलाड़ी के संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं को नकारा नहीं किया।

एंसेलोटी ने कहा, "मैंने उन्हें इस बार टीम में शामिल नहीं किया क्योंकि वह 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं और हमें ऐसे खिलाड़ियों की आवश्यकता है जो पूरी तरह से स्वस्थ हों। यदि नेमार पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, तो वह वर्ल्ड कप की टीम में शामिल हो सकते हैं।"

ब्राजील 26 मार्च को बोस्टन में फ्रांस से और पांच दिन बाद ऑरलैंडो में क्रोएशिया से मुकाबला करेगा। दक्षिण अमेरिकी टीम अपना वर्ल्ड कप अभियान 13 जून को मोरक्को के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 19 जून को हैती और 24 जून को ग्रुप सी में स्कॉटलैंड के खिलाफ ब्राजील का सामना होगा।

एंसेलोटी ने कहा कि नेमार को तकनीकी स्तर पर कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें बाहर रखने का निर्णय उनके बैकरूम स्टाफ के साथ मिलकर लिया गया था। रियल मैड्रिड के पूर्व कोच ने कहा, "यह एक शारीरिक मूल्यांकन है, तकनीकी नहीं। बॉल के साथ वह बहुत अच्छे हैं, लेकिन उन्हें शारीरिक रूप से सुधार करने की आवश्यकता है, क्योंकि कोचिंग स्टाफ और मेरे लिए वह अपनी काबिलियत के हिसाब से 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। यही कारण है कि उन्हें अपनी क्षमता के 100 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए काम करना होगा। यह मेरी और स्टाफ की राय है जो उनके खेल को देखती है।"

ब्राजील की टीम में फ्लैमेंगो के सेंटर-बैक लियो परेरा, गैलाटसराय के मिडफील्डर गैब्रियल सारा, ब्रेंटफोर्ड के स्ट्राइकर इगोर थियागो और बोर्नमाउथ के फॉरवर्ड रेयान को शामिल किया गया है। ल्योन के शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी एंड्रिक को भी टीम में जगह दी गई है।

ब्राजील टीम का स्क्वॉड

गोलकीपर: एलिसन (लिवरपूल), बेंटो (अल-नासर), एडरसन (फेनरबाचे)

डिफेंडर: वेस्ली (एएस रोमा), एलेक्स सैंड्रो (फ्लेमेंगो), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट जर्मेन), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), ब्रेमर (जुवेंटस), डैनिलो (फ्लेमेंगो), इबानेज (अल-अहली), लियो परेरा (फ्लेमेंगो)

मिडफील्डर: एंड्री सैंटोस (चेल्सी), कैसेमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), गेब्रियल सारा (गैलाटासराय)

फॉरवर्ड: एंड्रिक (ओलंपिक लियोनिस), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), लुइज हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), रेयान (बोर्नमाउथ), जोआओ पेड्रो (चेल्सी), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), माथियस कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्हा (बार्सिलोना), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड)।

राष्ट्र प्रेस

एसएम/वीसी

Point of View

लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति को प्राथमिकता दी जा रही है।
NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

नेमार क्यों नहीं खेलेंगे?
नेमार को टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि वह 100%25 फिट नहीं हैं।
ब्राजील का अगला मुकाबला कब है?
ब्राजील का अगला मुकाबला 26 मार्च को फ्रांस के खिलाफ होगा।
Nation Press