14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रायपुर टी20 में जैक फाउल्केस ने बेन व्हीलर को पीछे छोड़ दिया, न्यूजीलैंड के लिए बना अनचाहा रिकॉर्ड?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रायपुर टी20 में जैक फाउल्केस ने बेन व्हीलर को पीछे छोड़ दिया, न्यूजीलैंड के लिए बना अनचाहा रिकॉर्ड?

सारांश

रायपुर टी20 में जैक फाउल्केस ने बेन व्हीलर का रिकॉर्ड तोड़ा। क्या उनके महंगे स्पेल ने उन्हें शर्मिंदा किया? जानें इस हाईस्कोरिंग मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

जैक फाउल्केस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का शानदार प्रदर्शन टी20 में सबसे महंगा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड इस मैच में 200 से अधिक का लक्ष्य आसानी से हासिल किया गया

रायपुर, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रायपुर में शुक्रवार को दूसरा टी20 मुकाबला आयोजित किया गया। इस हाईस्कोरिंग मैच में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के साथ, यह मैच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैक फाउल्केस के महंगे स्पेल के लिए भी जाना जाएगा। जैक फाउल्केस के नाम मैच के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ जिसे वे जल्द भूलना चाहेंगे।

23 साल के जैक फाउल्केस को न्यूजीलैंड का एक उभरता हुआ प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज माना जाता है, लेकिन शुक्रवार का दिन उनके लिए अच्छा नहीं रहा। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की ऐसी धुनाई की कि उनके नाम एक निराशाजनक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जैक फाउल्केस न्यूजीलैंड की तरफ से एक टी20 मैच में सबसे महंगा स्पेल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उल्लेखनीय है कि फाउल्केस ने केवल 3 ओवर फेंके थे, इसके बावजूद उनका स्पेल न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे महंगा टी20 स्पेल बन गया।

जैक फाउल्केस ने 3 ओवर में 67 रन दिए। भारतीय पारी का तीसरा ओवर उनके स्पेल का पहला ओवर था। इस ओवर में 1 नो बॉल और तीन वाइड सहित उन्होंने 24 रन लुटाए। इसके बाद, उन्होंने भारतीय पारी का नौवां ओवर फेंका, जो उनका दूसरा ओवर था। इस ओवर में 4 चौके और 1 छक्का सहित 25 रन बने। जैक फाउल्केस ने अपने शुरुआती 2 ओवर में 49 रन लुटा दिए।

टी20 में किसी भी गेंदबाज ने अपने शुरुआती 2 ओवर में इतने रन नहीं लुटाए थे, लेकिन जैक फाउल्केस की दुर्गति यहीं नहीं रुकी। 14वें ओवर में, उन्होंने अपना तीसरा ओवर फेंका। पिछले 2 ओवरों से उनका यह ओवर किफायती था और इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का सहित 18 रन बने। कुल मिलाकर, जैक फाउल्केस ने 3 ओवर में 67 रन लुटाए और टी20 में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। इसके साथ ही, वे टी20 में 3 ओवर के स्पेल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए। फाउल्केस इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके।

पहले, न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे महंगा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड बेन व्हीलर के नाम था। उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड में 3.1 ओवर में 64 रन दिए थे।

मैच की बात करें तो, टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। 200 या उससे अधिक का लक्ष्य पीछा करते हुए यह सबसे कम गेंदों पर हासिल की गई जीत थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

चाहे हालात कुछ भी हों।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैक फाउल्केस ने कितने रन दिए?
जैक फाउल्केस ने 3 ओवर में 67 रन दिए।
बेन व्हीलर ने कब महंगा स्पेल फेंका था?
बेन व्हीलर ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3.1 ओवर में 64 रन दिए थे।
भारत ने कितने रन से जीत हासिल की?
भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले