10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: आरसीबी की चुनौती बढ़ी, जोश हेजलवुड की फिटनेस पर सवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: आरसीबी की चुनौती बढ़ी, जोश हेजलवुड की फिटनेस पर सवाल

सारांश

आईपीएल 2026 में आरसीबी की गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की फिटनेस एक बड़ा सवाल बन गई है। चोटों के चलते हेजलवुड की उपलब्धता पर संशय है। क्या आरसीबी के पास होगी मजबूत गेंदबाजी?

मुख्य बातें

जोश हेजलवुड चोटों के कारण क्रिकेट से दूर हैं।
आईपीएल 2026 में उनकी फिटनेस पर संशय है।
आरसीबी का प्रदर्शन हेजलवुड की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
आरसीबी का उद्घाटन मैच 28 मार्च को होगा।
पैट कमिंस की स्थिति भी अस्थिर है।

नई दिल्ली, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड लंबे समय से चोटों के कारण क्रिकेट से दूर हैं। एशेज और टी20 विश्व कप २०२६ से बाहर रहने वाले हेजलवुड के आईपीएल २०२६ में खेलने पर भी सवाल उठता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोटों से जूझ रहे हैं। वह अभी भी फिजियो की निगरानी में हैं और मेडिकल टीम से खेलने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। वह केवल तब ही लीग में शामिल हो सकते हैं जब वह पूरी तरह से फिट हो जाएं।

यदि हेजलवुड फिट नहीं होते और आरसीबी के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो आईपीएल २०२६ में टीम की गेंदबाजी कमजोर पड़ जाएगी। पिछले सीज़न में, हेजलवुड आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे थे, जिन्होंने १२ मैचों में २२ विकेट लेकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था। यह आरसीबी का १८वां सीजन था, जिसमें टीम ने पहली बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

हेजलवुड को नवंबर में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी चोट के कारण वह एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्हें अकिलीज टेंडन की नई चोट का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें पूरे एशेज से बाहर कर दिया और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए।

जोश हेजलवुड का आईपीएल करियर भी चोटों की वजह से प्रभावित रहा है। उन्होंने ३९ आईपीएल मैचों में ५७ विकेट लिए हैं।

आरसीबी का आईपीएल २०२६ का उद्घाटन मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ होगा। यह मैच २८ मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस के खेलने पर भी संशय है, क्योंकि वह भी रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। कमिंस की कप्तानी में एसआरएच ने अपने शानदार खेल से एक बड़ा फैन बेस बनाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो टीम की गेंदबाजी लाइनअप कमजोर हो सकती है। इससे आईपीएल 2026 में आरसीबी की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जोश हेजलवुड की चोट कब हुई?
जोश हेजलवुड को नवंबर में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
क्या हेजलवुड आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे?
हेजलवुड की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है, वह अभी भी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
आरसीबी का पहला मैच कब है?
आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु में होगा।
हेजलवुड का आईपीएल करियर कैसा रहा है?
हेजलवुड ने 39 आईपीएल मैचों में 57 विकेट लिए हैं, लेकिन चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया है।
पैट कमिंस की स्थिति क्या है?
पैट कमिंस भी रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, इसलिए उनकी उपलब्धता पर भी सवाल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले