ला लीगा: 'हम खिलाड़ी फैंस को जीत का उपहार देना चाहते हैं', कोच आर्बेलोआ का रियल मैड्रिड को समर्थन
सारांश
Key Takeaways
- रियल मैड्रिड को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है।
- कोच ने खिलाड़ियों का समर्थन किया है।
- खिलाड़ी फैंस को जीत का उपहार देना चाहते हैं।
- टीम में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
- खिताब की दौड़ अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है।
मैड्रिड, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रियल मैड्रिड के मुख्य कोच अल्वारो आर्बेलोआ ने शुक्रवार को गिरोना के खिलाफ ला लीगा मुकाबले से पूर्व अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के महत्व पर जोर दिया। मैड्रिड इस मैच में चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख और लीग में मैलोर्का के खिलाफ लगातार 2-1 की हार के बाद मैदान में उतरेगा।
इन दो हारों के चलते रियल मैड्रिड अब बार्सिलोना से सात अंक पीछे है। टीम को अब 8 और मुकाबले खेलने हैं। एक और हार उनके खिताब जीतने की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है। इस पर आर्बेलोआ ने कहा, "खिलाड़ी जानते हैं कि हर मैच बेहद महत्वपूर्ण है और गलती की गुंजाइश बहुत कम है।"
हालांकि अगले हफ्ते एक महत्वपूर्ण यूरोपीय मुकाबला होने के बावजूद, कोच ने यह स्पष्ट किया कि उनकी टीम का पूरा ध्यान वर्तमान मुकाबले पर है। शिन्हुआ के अनुसार उन्होंने कहा, "खिलाड़ी पहले खेलना चाहते हैं, क्योंकि वे समझते हैं कि मंगलवार का परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं था। मैंने अधिकांश खिलाड़ियों से बात की है और वे खेलकर फैंस को जीत का तोहफा देना चाहते हैं।"
आर्बेलोआ ने यह भी कहा कि उनकी टीम में लगन की कमी की बातों को खारिज किया। उन्होंने आगे कहा, "जीवन में अच्छा रवैया और लगन होना अत्यंत आवश्यक है। सभी खिलाड़ी दुनिया के बेहतरीन हैं, लेकिन यदि हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है, तो केवल कौशल ही पर्याप्त नहीं है।"
कोच ने मिडफील्डर एडुआर्डो कैमाविंगा का समर्थन किया, जिनके हाल के प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए थे। आर्बेलोआ ने कहा, "वे मेरे अंडर बहुत खेले हैं और कल वे शुरुआती टीम में होंगे। वे क्लब के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है। क्लब के कोच समेत हर किसी को उन पर पूरा भरोसा है।"
आर्बेलोआ ने टीम में बदलाव की पुष्टि की, जिसमें जूड बेलिंगहैम और एडेर मिलिटाओ की वापसी सुनिश्चित है। हालांकि, मांसपेशियों में चोट के कारण फेरलैंड मेंडी अभी भी बाहर रहेंगे। वहीं, गिरोना विल्लारियल पर जीत हासिल करके आ रही है, लेकिन उनके शीर्ष स्कोरर व्लादिस्लाव वनात इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण वे पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। खिताब की दौड़ अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है, ऐसे में रियल मैड्रिड वापसी करने और अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी।