राजस्थान रॉयल्स बनी सीएसके के खिलाफ दूसरी सबसे सफल टीम, पहले स्थान पर है यह टीम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजस्थान रॉयल्स बनी सीएसके के खिलाफ दूसरी सबसे सफल टीम, पहले स्थान पर है यह टीम

सारांश

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को हराकर अपनी चमक बिखेरी। इस जीत के बाद आरआर, पंजाब किंग्स के साथ मिलकर सीएसके के खिलाफ दूसरी सबसे सफल टीम बन गई है। जानिए इस रोमांचक मैच के बारे में।

मुख्य बातें

राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से हराया।
अभियान की शुरुआत जीत के साथ हुई।
सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में आरआर का स्थान मजबूत हुआ।
नांद्रे बर्गर बने प्लेयर ऑफ द मैच .
जेमी ओवरटन ने सीएसके के लिए सर्वाधिक रन बनाये।

गुवाहाटी, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अपने अभियान की शुरुआत एक जीत के साथ की है। आरआर ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को हुए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से पराजित किया। इस जीत के बाद आरआर आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (एमआई) के पास है, जिन्होंने सीएसके को 21 बार हराया है। यह ध्यान देने योग्य है कि सीएसके और एमआई दोनों आईपीएल की सबसे सफल टीमें मानी जाती हैं, क्योंकि दोनों ने 5-5 बार खिताब जीते हैं।

सीएसके के खिलाफ जितने मैच जीतने में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं, जिन्होंने 16-16 जीत दर्ज की हैं।

आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 13 मैचों में जीत हासिल की है और वह तीसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 जीत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 11 जीत के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आरआर और सीएसके के बीच मैच में, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। सीएसके के लिए सबसे अधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।

आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जिन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को कितने विकेट से हराया?
राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से हराया।
सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत किस टीम के पास है?
सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत मुंबई इंडियंस के पास है।
राजस्थान रॉयल्स का प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
राजस्थान रॉयल्स के नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
सीएसके ने कितने रन बनाये थे?
सीएसके ने 127 रन बनाये।
आरआर की जीत के बाद वह किस स्थान पर पहुंची?
आरआर, सीएसके के खिलाफ दूसरी सबसे सफल टीम बन गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले