2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड बांग्लादेश की जगह लेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड बांग्लादेश की जगह लेगा?

सारांश

क्या स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह लेगा? जानिए इस महत्वपूर्ण क्रिकेट घटनाक्रम के पीछे की वजहें और आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार।

मुख्य बातें

स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह ले सकता है।
बांग्लादेश की टीम भारत नहीं जा रही है, जिससे उनका खेलना संदिग्ध है।
आधिकारिक पुष्टि की संभावना जल्द ही है।
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा।

नई दिल्ली, २४ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप २०२६ में बांग्लादेश की जगह लेने के लिए तैयार है। बांग्लादेशी सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया था कि यदि आईसीसी बांग्लादेश के मैच दूसरे देश में नहीं शिफ्ट करता, तो उनकी टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप २०२६ में खेलने की संभावना नहीं है।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने राष्ट्र प्रेस को बताया है कि यह निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के टी20 वर्ल्ड कप २०२६ में भारत न आने के फैसले के उपरांत लिया गया है। गवर्निंग बॉडी जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि करेगी। आगामी विश्व कप ७ फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।

आईसीसी के सूत्रों ने शनिवार को राष्ट्र प्रेस को बताया, "चूंकि आईसीसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना बयान जारी किया था और बीसीबी भारत न जाने पर अड़ा हुआ है, इसलिए स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह लेने के लिए तैयार है। बहुत जल्द आधिकारिक पुष्टि की उम्मीद है।"

बीसीबी ने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को बताया था कि दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते वे विश्व कप मैच भारत नहीं जाएंगे। इस अनुरोध के साथ बोर्ड ने कहा कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं।

यह निर्णय बीसीसीआई द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश देने के बाद आया है, जिसमें तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा गया था। हालांकि, आईसीसी ने दोहराया है कि टी20 वर्ल्ड कप तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, जिसमें बांग्लादेश के मैच भारत में आयोजित होंगे।

आईसीसी ने बीसीबी को टूर्नामेंट योजना के अनुसार खेलने पर अपना अंतिम निर्णय बताने के लिए २४ घंटे की समय सीमा भी दी थी, लेकिन बांग्लादेश अपनी जिद पर कायम रहा।

स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप २०२६ के लिए क्वालीफाई न कर पाने वाली टीमों में सबसे ऊँची रैंक वाला देश है। बांग्लादेश, भारत में न जाने के अपने रुख पर कायम है। ऐसे में स्कॉटलैंड इस देश की जगह लेने के लिए सबसे पहला विकल्प है।

यदि बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को विश्व कप में मौका दिया जाता है, तो यह देश शुरुआती चरण में ग्रुप-सी में रखा जाएगा। बांग्लादेश ७ फरवरी को वेस्टइंडीज, ९ फरवरी को इटली और १४ फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। ये तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। इसके बाद स्कॉटलैंड अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच १७ फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेलेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दोनों देशों के खेल के प्रति दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्कॉटलैंड को क्यों मौका मिल सकता है?
बांग्लादेश की टीम भारत में न जाने पर अड़ी हुई है, जिससे स्कॉटलैंड को उनकी जगह लेने का अवसर मिल सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप कब होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी 2026 को शुरू होगा।
बांग्लादेश के मैच कहां खेले जाएंगे?
बांग्लादेश के मैच कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले