27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ब्रायन बेनेट की तूफानी पारी बेकार गई? पहले टी20 में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ब्रायन बेनेट की तूफानी पारी बेकार गई? पहले टी20 में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

सारांश

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की। ब्रायन बेनेट की शानदार पारी भी काम नहीं आई। जानें इस रोमांचक मुकाबले के महत्वपूर्ण लम्हे और परिणाम।

मुख्य बातें

ब्रायन बेनेट की शानदार पारी, हालांकि बेकार गई।
दुश्मंथा चमीरा की बेहतरीन गेंदबाज़ी ने मैच का रुख बदला।
श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए साहसिकता दिखाई।
टी20 क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है।
खेल का परिणाम अंतिम ओवर तक अनिश्चित था।

हरारे, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। वनडे श्रृंखला में जीत के बाद श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला की शुरुआत भी जीत के साथ की है। बुधवार को आयोजित पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर मेज़बान जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाज़ी का आमंत्रण दिया। सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट ने 57 गेंदों पर 12 चौके और 81 रन की पारी खेली, जिससे जिम्बाब्वे ने 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया।

बेनेट के अलावा, कप्तान सिकंदर रजा ने 22 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 28 रन का योगदान दिया। रेयान बर्ल ने 17, सीन विलियम्स ने 14 और ताशिंगा ने 11 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। नुवान तुषारा, महिश तिक्षाणा और दुशान हेमंथा ने भी 1-1 विकेट लिया।

176 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका को ओपनर पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। निसांका ने 55 और मेंडिस ने 38 रन बनाकर आउट होने का सामना किया। पहले विकेट गिरने के बाद श्रीलंका ने जल्दी-जल्दी 5 विकेट खो दिए, और 142 पर 6 विकेट गिर गए। लेकिन कामिदु मेंडिस ने 16 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौका लगाकर नाबाद 41 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिलाई। उन्हें दुशान हेमंथा का साथ भी मिला, जिन्होंने 9 गेंदों पर 14 रन बनाएं।

श्रीलंका ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नाग्वारा ने 2 विकेट लिए, जबकि मुजरबानी, एमपोसा, ब्रैड इवांस और कप्तान रजा ने 1-1 विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

और हम सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहले टी20 में किस टीम ने जीत हासिल की?
पहले टी20 में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया।
ब्रायन बेनेट ने कितने रन बनाए?
ब्रायन बेनेट ने 57 गेंदों पर 81 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए कौन सा गेंदबाज सबसे सफल रहा?
दुश्मंथा चमीरा ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए।
श्रीलंका ने लक्ष्य कैसे हासिल किया?
श्रीलंका ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।
किस खिलाड़ी ने आखिरी में जीत दिलाई?
कामिदु मेंडिस ने नाबाद 41 रन बनाकर जीत दिलाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले