12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 259 रन का लक्ष्य दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 259 रन का लक्ष्य दिया?

सारांश

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने विश्व कप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए। क्या यह पहली जीत की ओर बढ़ता कदम है? जानिए इस महत्वपूर्ण मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

श्रीलंका ने 258 रन बनाकर न्यूजीलैंड को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
चमारी अट्टापट्टू और विस्मी गुनारत्ने ने शानदार साझेदारी की।
निलाक्षिका सिल्वा की नाबाद पारी ने टीम को संकट से निकाला।
सोफी डिवाइन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
श्रीलंका को अपनी पहली जीत की तलाश है।

कोलंबो, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। विश्व कप में अपनी पहली जीत की खोज में लगी श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 258 रन बनाए।

श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और विस्मी गुनारत्ने ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दी, पहले विकेट के लिए 23.1 ओवर में 101 रन की साझेदारी की। अट्टापट्टू ने 72 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद 125 के स्कोर पर विस्मी 83 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसका असर उनकी रन गति पर पड़ा। हसिनी परेरा ने 44 और हर्षिता समरविक्रमा ने 26 रन बनाए। मजबूत शुरुआत के बावजूद श्रीलंका अपनी रन गति को बढ़ाने में असफल रही। एक समय ऐसा लगा कि टीम का स्कोर 250 के आस-पास नहीं पहुंच पाएगा, लेकिन निलाक्षिका सिल्वा ने 28 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 258 तक पहुंचाया। यदि निलाक्षिका की पारी न होती, तो स्थिति बहुत खराब होती।

न्यूजीलैंड के लिए सोफी डिवाइन ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। डिवाइन ने 9 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ब्रि इलिंग ने 7 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए। रोजमेरी मायर को 1 विकेट मिला।

श्रीलंका विश्व कप की सह-मेजबान है। अब तक सभी 3 मैच कोलंबो में खेले गए हैं। इसके बावजूद टीम की जीत का खाता नहीं खुला है। श्रीलंका अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। उसके नीचे सिर्फ पाकिस्तान है, जिसने अपने तीनों मैच गंवाए हैं। तीन मैचों में एक जीत के साथ न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमारा दृष्टिकोण यह है कि श्रीलंका की टीम को अपनी खेल क्षमता में सुधार करने की आवश्यकता है, खासकर विश्व कप जैसे बड़े मंच पर। यह महत्वपूर्ण है कि वे अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाएं और आगामी मैचों में अपनी पहली जीत की ओर बढ़ें।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रीलंका ने कितने रन बनाए?
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 258 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए कौन सी गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया?
सोफी डिवाइन ने 9 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए।
श्रीलंका की कप्तान कौन हैं?
श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं।
श्रीलंका की स्थिति अंकतालिका में क्या है?
श्रीलंका अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।
निलाक्षिका सिल्वा ने कितने रन बनाए?
निलाक्षिका सिल्वा ने 28 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले