27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सूर्यांश शेडगे: पंजाब किंग्स को आईपीएल चैंपियन बनाने की चाह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सूर्यांश शेडगे: पंजाब किंग्स को आईपीएल चैंपियन बनाने की चाह

सारांश

सूर्यांश शेडगे ने पंजाब किंग्स के लक्ष्य और तैयारी के बारे में बताया। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले, उन्होंने मानसिकता और टीम माहौल पर चर्चा की। उनकी प्रेरणा और सीखने की इच्छा इस बार खिताब जीतने की ओर अग्रसर हैं।

मुख्य बातें

पंजाब किंग्स का लक्ष्य आईपीएल 2026 का खिताब जीतना है।
सूर्यांश शेडगे ने अपनी तैयारी और मानसिकता पर जोर दिया।
टीम का सकारात्मक माहौल प्रदर्शन में सुधार करता है।
हार को सीखने के मौके के रूप में देखना महत्वपूर्ण है।
सूर्यांश को अपने आदर्श विराट कोहली से मिलने का अवसर मिला।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग-2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पिछले सीजन में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हारने वाली पंजाब किंग्स इस बार अपने पहले खिताब को हासिल करने के लिए तैयार है। मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले और आईपीएल में पंजाब किंग्स के सदस्य सूर्यांश शेडगे ने सीजन की शुरुआत से पहले अपनी तैयारी, मानसिकता और टीम के माहौल एवं लक्ष्यों पर राष्ट्र प्रेस से विशेष बातचीत की।

सूर्यांश शेडगे ने बताया, "पिछले एक महीने में मैंने तीन से चार टेस्ट मैच खेले हैं और साथ ही व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर भी लगातार ध्यान केंद्रित किया है। आधुनिक क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट के बीच संतुलन बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह एक प्रक्रिया है, और मैं इसी पर विश्वास कर रहा हूं। आईपीएल की तैयारी पिछले साल आईपीएल समाप्त होने के बाद ही शुरू हो गई थी।"

अपने प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "मैं खुद से कई अपेक्षाएं रखता हूं। जो भी अवसर मुझे मिले, उनमें मैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। लेकिन अब मैं अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन पर कार्य करने में विश्वास रखता हूं। जब आप यह जान जाते हैं कि कहाँ सुधार करना है, तो वही आपके विकास की शुरुआत होती है।"

दबाव वाले मैचों के बारे में उन्होंने कहा, "ऐसे मुकाबलों में भावनाओं पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होता है। करियर के शुरुआती दौर में मैं काफी भावुक हो जाता था, लेकिन समय के साथ मैंने सीखा कि अगर भावनाएं अस्थिर रहेंगी तो प्रदर्शन भी प्रभावित होगा। अब मैं मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए स्थिति के अनुसार निर्णय लेता हूं।"

पिछले सीजन के फाइनल का उल्लेख करते हुए सूर्यांश ने कहा कि टीम भले ही खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन उस अनुभव ने मुझे और टीम को बहुत कुछ सिखाया। मुझे हारना पसंद नहीं है, लेकिन उस फाइनल ने हमें एक टीम और इंसान के रूप में बहुत मजबूत बनाया। हार को असफलता नहीं, बल्कि सीखने के अवसर के रूप में लेना चाहिए।

कोचिंग स्टाफ और टीम के माहौल पर शेडगे ने कहा कि कोच रिकी पोटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के समय से एक साथ काम कर रहे हैं, जिससे उनके रिश्ते में मजबूती आई है और इसका सकारात्मक प्रभाव टीम पर पड़ता है। कैंप का माहौल भी काफी सकारात्मक है। जब खिलाड़ी लंबे समय बाद एक साथ होते हैं, तो ऐसे कैंप उन्हें फिर से एकजुट करने और तालमेल बनाने में मदद करते हैं। टीम के भीतर का माहौल जितना अच्छा होगा, मैदान पर प्रदर्शन भी उतना ही प्रभावी होगा। अर्शदीप सिंह के होने से माहौल हल्का बना रहता है।

आईपीएल के दौरान सूर्यांश को अपने आदर्श विराट कोहली से मिलने का मौका मिला। उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार उनसे हाथ मिलाया तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे, क्योंकि मैं बचपन से उन्हें देखता आया हूं। उनके साथ मैदान साझा करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था।"

पिछले सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालते हुए शेडगे ने स्वीकार किया कि टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी। उनके अनुसार, कभी-कभी सब कुछ सही होने के बावजूद परिणाम आपके पक्ष में नहीं आते। हालांकि, उन्होंने इसे निराशा के बजाय सीखने का अवसर माना।

शेडगे ने कहा कि पंजाब किंग्स का स्पष्ट लक्ष्य आईपीएल 2026 का खिताब जीतना है, और वह इस अभियान में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूर्यांश शेडगे का आईपीएल 2026 में क्या लक्ष्य है?
उनका लक्ष्य पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 का खिताब जीताना है।
सूर्यांश ने पिछले सीजन के फाइनल के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि हार ने उन्हें और टीम को मजबूत बनाया और इसे सीखने के मौके के रूप में देखा।
सूर्यांश शेडगे ने अपनी तैयारी के बारे में क्या बताया?
उन्होंने पिछले एक महीने में टेस्ट मैच खेलने और व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर ध्यान देने का उल्लेख किया।
कोचिंग स्टाफ का माहौल कैसा है?
कोच रिकी पोटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच अच्छे संबंध हैं, जिससे टीम का माहौल सकारात्मक है।
आईपीएल के दौरान सूर्यांश को किसका सामना करने का मौका मिला?
उन्हें अपने आदर्श विराट कोहली से मिलने का मौका मिला, जिसने उन्हें बहुत प्रेरित किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले