15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टी20 विश्व कप इतिहास के पांच सफल बल्लेबाजों में विराट कोहली शीर्ष पर हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टी20 विश्व कप इतिहास के पांच सफल बल्लेबाजों में विराट कोहली शीर्ष पर हैं?

सारांश

टी20 विश्व कप 2026 में विराट कोहली की अनुपस्थिति के बावजूद, वे शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। जानिए विश्व कप इतिहास के पांच सबसे सफल बल्लेबाज कौन हैं और अगला विश्व कप कौन खेलेगा।

मुख्य बातें

विराट कोहली टी20 विश्व कप इतिहास में शीर्ष स्कोरर हैं।
जोस बटलर आगामी विश्व कप में खेलने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
इस विश्व कप में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर जैसे बड़े नाम नहीं होंगे।

नई दिल्ली, २५ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप २०२६ की शुरुआत ७ फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में हो रही है। यह विश्व कप का १०वां संस्करण है। इस विश्व कप में विराट कोहली, रोहित शर्मा, और डेविड वॉर्नर जैसे बड़े नाम नहीं होंगे। निश्चित रूप से इन बड़े चेहरों की कमी विश्व कप में महसूस की जाएगी।

विराट कोहली अपनी अनुपस्थिति के बावजूद अपनी उपस्थिति का अहसास कराते रहेंगे, क्योंकि वे टी20 विश्व कप इतिहास के शीर्ष स्कोरर हैं। विश्व कप के शीर्ष ५ बल्लेबाजों में से ४ ने संन्यास ले लिया है। जोस बटलर एकमात्र बल्लेबाज हैं जो आगामी विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। बटलर के पास अपने रन बढ़ाने और शीर्ष पांच में अपनी स्थिति मजबूत करने का सुनहरा अवसर है।

आइए, हम विश्व कप इतिहास के पांच शीर्ष बल्लेबाजों पर एक नज़र डालते हैं।

विराट कोहली टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। २०१२ से २०२४ के बीच ३५ मैचों की ३३ पारियों में कोहली ने ५८.७२ की औसत से १५ अर्धशतक लगाते हुए १,२९२ रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने २००७ से २०२४ के बीच ४७ मैचों की ४४ पारियों में ३४.८५ की औसत से १२ अर्धशतक लगाते हुए १,२२० रन बनाए हैं।

रोहित और विराट ने टी20 विश्व कप २०२४ में भारत के चैंपियन बनने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहा था।

तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने २००७ से २०१४ के बीच ३१ मैचों में १ शतक और ६ अर्धशतक की मदद से १,०१६ रन बनाए हैं और वह तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने २०१२ से २०२४ के बीच ३५ मैचों की ३४ पारियों में १ शतक और ५ अर्धशतक की मदद से १,०१३ रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप इतिहास में चौथे शीर्ष स्कोरर बटलर के पास आगामी विश्व कप में शीर्ष स्थान हासिल करने का अवसर है। वह शीर्ष पांच के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो सक्रिय हैं और विश्व कप खेलेंगे।

पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने २००९ से २०२४ के बीच ४१ मैचों की ४१ पारियों में ८ अर्धशतक की बदौलत ९८४ रन बनाए हैं और वह पांचवें सफल बल्लेबाज हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन नए चेहरों के प्रदर्शन की उम्मीद भी है। हमें इन खिलाड़ियों के अनुभव से सीखने का अवसर मिलेगा, और यह हमारे क्रिकेट के भविष्य को आकार देगा।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 विश्व कप 2026 कब शुरू होगा?
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी।
विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे सफल बल्लेबाज क्यों हैं?
विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में 1,292 रन बनाए हैं, जो कि सबसे अधिक हैं।
कौन से बल्लेबाज अगले विश्व कप में खेलेंगे?
जोस बटलर अगले विश्व कप में खेलने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले