27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विराट कोहली फिर से 'फ्लॉप' हुए? लगातार दूसरे मैच में नहीं खोले खाता!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विराट कोहली फिर से 'फ्लॉप' हुए? लगातार दूसरे मैच में नहीं खोले खाता!

सारांश

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया। क्या उनकी फॉर्म में गिरावट चिंता का विषय बन गई है? जानिए पूरी कहानी!

मुख्य बातें

कोहली का प्रदर्शन चिंता में डाल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में निराशाजनक खेल।
एडिलेड में कोहली का औसत 48.80 है।
भारतीय टीम को जीत की आवश्यकता है।
विश्व कप 2027 की तैयारियों पर असर।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मैच में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने एडिलेड में चार गेंदों का सामना किया, जिसमें वह खाता नहीं खोल सके। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

इससे पहले, विराट कोहली पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में आठ गेंदें खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके थे। उस मैच में कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपना कैच कूपर कोनोलो को थमा बैठे थे।

विराट कोहली लंबे वक्त बाद भारतीय जर्सी में नजर आए हैं। इस सीरीज से पहले कोहली मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे, जिसमें 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना सके।

वनडे विश्व कप साल 2027 में खेला जाना है, लेकिन 36 वर्षीय विराट कोहली की फॉर्म ने फैंस को चिंता में डाल रखा है।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने एडिलेड के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली ने पांच मुकाबलों में 2 शतक के साथ इस मैदान पर 244 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.80 रहा है।

कोहली के अलावा ग्रीम एशले हिक, डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ इस मैदान पर एक से ज्यादा वनडे शतक लगा चुके हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने यहां 2-2 वनडे शतक जमाए हैं।

भारतीय टीम एडिलेड में जारी दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के इरादे से उतरी है। टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से गंवाया था। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाज परेशानी में दिखाई दिए।

टीम इंडिया एडिलेड में अब तक 15 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि 5 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस बीच एक मैच टाई रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

विराट कोहली का प्रदर्शन चिंताजनक है, लेकिन हमें उनके समर्थकों के रूप में उनके प्रति विश्वास बनाए रखना चाहिए। उनका अनुभव और प्रतिभा टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विराट कोहली ने पिछले मैच में कितने रन बनाए?
विराट कोहली ने पिछले मैच में कोई रन नहीं बनाए और बिना खाता खोले आउट हो गए।
किस गेंदबाज ने कोहली को आउट किया?
जेवियर बार्टलेट ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
कोहली का एडिलेड में वनडे में औसत क्या है?
कोहली का एडिलेड में वनडे में औसत 48.80 है।
क्या कोहली की फॉर्म चिंता का विषय है?
हाँ, कोहली की वर्तमान फॉर्म उनके फैंस के लिए चिंता का विषय बन चुकी है।
भारतीय टीम ने एडिलेड में कितने वनडे मैच खेले हैं?
भारतीय टीम ने एडिलेड में 15 वनडे मैच खेले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले