क्या शाई होप बने वेस्टइंडीज के कप्तान, इविन लुईस हुए नजरअंदाज?

Click to start listening
क्या शाई होप बने वेस्टइंडीज के कप्तान, इविन लुईस हुए नजरअंदाज?

सारांश

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा की है, जिसमें शाई होप को कप्तान बनाया गया है। इविन लुईस को बाहर रखा गया है। जानें इस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ियों का चयन हुआ है और टूर्नामेंट का कार्यक्रम क्या है।

Key Takeaways

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शाई होप को कप्तान बनाया गया है।
  • इविन लुईस को टीम से बाहर किया गया है।
  • वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ होगा।
  • टीम में कई नए चेहरे शामिल हैं।
  • टी20 सीरीज में भाग लेने के लिए टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। शाई होप को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि इविन लुईस को नजरअंदाज कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में आयोजित किया जाएगा।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस को टीम से बाहर किया गया है, जिनका अफगानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उनके साथ तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ भी चोट के कारण टी20 फॉर्मेट के इस महाकुंभ से बाहर हो गए हैं।

15 सदस्यीय खेमे में साल 2024 के घरेलू वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप की यह टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी। तीन मुकाबलों की यह सीरीज 27-31 जनवरी के बीच खेली जाएगी।

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को ग्रुप सी में स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल और इटली के साथ रखा गया है। कैरेबियन टीम 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद यह टीम 11 फरवरी को इंग्लैंड, 15 फरवरी को नेपाल और 19 फरवरी को इटली से भिड़ेगी।

बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर और ब्रैंडन किंग ही यूएई सीरीज से टीम में शामिल किए गए टॉप-ऑर्डर के खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी यूनिट में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।

विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन सैम्पसन को विश्व कप टीम में जगह मिली है। 25 वर्षीय सैम्पसन को उनके कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 के प्रदर्शन के आधार पर मौका दिया गया है, जहां उन्होंने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए 9 पारियों में 241 रन बनाए थे। हालांकि, सैम्पसन अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 सीरीज के तीन मुकाबलों में महज 35 रन ही बना सके थे।

ऑलराउंडर रोस्टन चेज, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में वापस लौटे हैं। पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल को रोमारियो शेफर्ड के साथ टीम में पुनः शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने चोटों के कारण भारत के टेस्ट दौरे और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने के बावजूद टीम में वापसी की है, जो होल्डर, मैथ्यू फोर्डे और जायडेन सील्स के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे। दूसरी ओर, हुसैन, चेज और गुडाकेश मोती स्पिन की कमान संभालेंगे।

वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जायडेन सील्स और रोमारियो शेफर्ड

Point of View

जबकि इविन लुईस का नजरअंदाज होना टीम की रणनीति में बदलाव को दर्शाता है। यह निर्णय आगामी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब शुरू होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा।
इविन लुईस को क्यों नहीं चुना गया?
इविन लुईस का अफगानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन निराशाजनक रहा, इसीलिए उन्हें टीम से बाहर किया गया।
टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
टीम में शाई होप, शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, और अन्य प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला किसके खिलाफ है?
वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला 7 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ है।
कैरेबियन टीम की तैयारी कैसी है?
कैरेबियन टीम ने आगामी टी20 सीरीज में भाग लेने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है।
Nation Press