18 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शेड्यूल: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शेड्यूल: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को

सारांश

आईसीसी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शेड्यूल जारी किया है। यह टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा, और भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

मुख्य बातें

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड में।
भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ।
फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स में।
भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है।
महिला क्रिकेट में भारत की बढ़ती भागीदारी।

दुबई, 24 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल कार्यक्रम का ऐलान किया है। यह प्रतियोगिता 12 जून से इंग्लैंड में आयोजित की जाएगी। खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।

इस टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह से दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। भारत को छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप-1 में रखा गया है। जबकि ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 17 जून को उसका मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। 21 जून को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, जबकि 25 जून को बांग्लादेश से। 28 जून को भारत को ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है।

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, "आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कार्यक्रम जारी होना इस वैश्विक, प्रमुख खेल आयोजन की तैयारी में एक महत्वपूर्ण चरण है। यह आयोजन आईसीसी के महिला क्रिकेट में निरंतर निवेश का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत ज्यादा भागीदारी, उच्च प्रदर्शन, इवेंट और उत्पादन मानक, टूर्नामेंट पुरस्कार राशि, मीडिया वितरण और व्यावसायिक साझेदारी शामिल हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप ने इस खेल को कई गुना बढ़ावा दिया है। हमारा उद्देश्य जून-जुलाई में होने वाले इस इवेंट में भी इसी लय को बनाए रखना है।"

अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के कुल 9 संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत के नाम एक भी खिताब नहीं है। टीम इंडिया ने चार बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई। इस बार भारत का लक्ष्य जीत के साथ इस सफर को समाप्त करना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह खेल में भारत की भागीदारी को भी बढ़ाता है। भारतीय टीम का लक्ष्य इस बार ट्रॉफी जीतना है, जो पिछले वर्षों की असफलताओं के बाद एक बड़ी चुनौती होगी।
RashtraPress
18 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब शुरू होगा?
यह प्रतियोगिता 12 जून 2026 से इंग्लैंड में शुरू होगी।
भारत का पहला मैच कब है?
भारत का पहला मैच 14 जून 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ है।
इस टूर्नामेंट में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?
इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं।
भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कितनी बार सेमीफाइनल खेला है?
भारत ने चार बार सेमीफाइनल खेला है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले