सुजाता शर्मा ने पश्चिम एशिया पर अंतर मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित किया
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने 4 जून 2026 को नेशनल मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर अंतर मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित किया। इस अवसर पर बंदरगाह मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निदेशक रोहित राज और विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन भी उपस्थित रहे।