18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एम्स में 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 16 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एम्स में 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 16 मार्च

सारांश

यदि आप नर्सिंग में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो एम्स ने 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है।

मुख्य बातें

एम्स में 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों की वैकेंसी।
आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च।
योग्यता: बीएससी नर्सिंग या डिप्लोमा।
सैलरी: 9,300 से 34,800 रुपए प्रति माह।
अन्य आवश्यक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध।

नई दिल्ली, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस) । यदि आप मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अवसर आया है। देश के सबसे प्रसिद्ध अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) ने नर्सिंग ऑफिसर के लिए भर्ती निकाली है।

एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए नॉर्सेट-10 के तहत कुल 2,551 पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होना आवश्यक है। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 9,300 से 34,800 रुपए प्रति माह होगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होना चाहिए, जिसकी गणना 16 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जनरल/ओबीसी के लिए 3,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्लूएस कैंडिडेट्स के लिए 2,400 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

एम्स द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन, सीबीटी-1 और सीबीटी-2 के आधार पर किया जाएगा, जो निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 11 और 30 अप्रैल को आयोजित होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा।

वहाँ फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को सही आकार में अपलोड करें। अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में सेवा करने का भी है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारियों को भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है।
नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी कितनी होगी?
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 9,300 से 34,800 रुपए प्रति माह होगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल/ओबीसी के लिए 3,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्लूएस कैंडिडेट्स के लिए 2,400 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले