15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एसएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026: 127 पदों पर आवेदन प्रक्रिया का आरंभ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एसएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026: 127 पदों पर आवेदन प्रक्रिया का आरंभ

सारांश

कर्मचारी चयन आयोग ने नर्सिंग ऑफिसर के 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हुई है और 4 मई तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन करें।

मुख्य बातें

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 127 पदों पर भर्ती की जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हुई है।
आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 30 वर्ष है।
सफल उम्मीदवारों को 44,900 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नर्सिंग ऑफिसर के लिए कुल 127 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से आरंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई रखी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र भरते समय कोई त्रुटि होती है, तो उनके लिए आवेदन सुधार विंडो 11 मई से 13 मई तक सक्रिय रहेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं), ग्रेजुएशन या उससे उच्च डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षा (यदि लागू हो) के आधार पर किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को 44,900 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी, साथ ही अन्य लाभ एवं भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 100 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें, फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई है।
क्या आवेदकों के लिए कोई आयु सीमा है?
जी हां, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 30 वर्ष के बीच है।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।
कब तक आवेदन सुधार कर सकते हैं?
आवेदन सुधार विंडो 11 मई से 13 मई तक खुली रहेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले