27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के 51 रिक्तियों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 20 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के 51 रिक्तियों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 20 अप्रैल

सारांश

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब-इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। इस अवसर का लाभ उठाएँ!

मुख्य बातें

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल पदों की संख्या: 51 आयु सीमा: 30 वर्ष चयन प्रक्रिया: पीईटी, पीएसटी, लिखित परीक्षा सैलरी: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह

नई दिल्ली, २४ मार्च (आईएनएस)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में शामिल होने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक अद्भुत अवसर आया है। एसएसबी ने सब-इंस्पेक्टर के कुल ५१ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि २० अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में, जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने का विचार कर रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पंजीकरण फॉर्म जमा करने की सिफारिश की जाती है।

एसएसबी द्वारा मांगे गए ५१ पदों में सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के १०, सब इंस्पेक्टर (पायनियर) के २१ और सब इंस्पेक्टर (कंम्यूनिकेशन) के २० पद शामिल हैं।

आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय या बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार १२वीं उत्तीर्ण सर्टिफिकेट के साथ डिप्लोमा, किसी भी स्ट्रीम/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता भी पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु ३० वर्ष निर्धारित की गई है, जिसका गणना २० अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), दस्तावेज़ सत्यापन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर, जारी पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर, रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियाँ फॉर्म में भरें। मांगे गए सभी दस्तावेज़ सही साइज में अपलोड करें। अंत में, आवेदन फॉर्म की जाँच कर सबमिट कर दें। भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों का हिस्सा बनने का भी एक सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवारों को निश्चित रूप से इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
अवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
इन पदों के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
क्या आवेदन करने के लिए कोई विशेष योग्यता आवश्यक है?
हाँ, उम्मीदवारों के पास 12वीं उत्तीर्ण सर्टिफिकेट और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं।
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी क्या होगी?
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले