सीएसबी भर्ती सूचना: साइंटिस्ट के 36 पदों के लिए आवेदन करें तुरंत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीएसबी भर्ती सूचना: साइंटिस्ट के 36 पदों के लिए आवेदन करें तुरंत

सारांश

सीएसबी ने साइंटिस्ट-बी (प्री-कोकून सेक्टर) के 36 पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है। यदि आप सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो यह अवसर आपके लिए अनमोल है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है, जल्दी करें!

मुख्य बातें

सीएसबी द्वारा 36 साइंटिस्ट पदों के लिए भर्ती की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रति माह।
आवेदन शुल्क जनरल वर्ग के लिए 1000 रुपए है।

बेंगलुरु, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हमारे देश के लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो अब आपके लिए एक अद्भुत अवसर आ गया है। सेंट्रल सिल्क बोर्ड (सीएसबी) ने साइंटिस्ट-बी (प्री-कोकून सेक्टर) के अंतर्गत 36 रिक्त पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीएसबी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पदानुसार विज्ञान या कृषि विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता भी पूर्ण करनी होगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन आईसीएआर एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2025 परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच होगी।

आवेदन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/पूर्व सैनिक के लिए 1000 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियाँ फॉर्म में भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

--आईएएनमएस

डीके/वीसी

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अच्छे वेतन के साथ विकास के अवसर भी प्रदान करते हैं। यह प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी है, जिससे सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएसबी में साइंटिस्ट के पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को सीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में आईसीएआर एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2025 परीक्षा , शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले