9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनआईबी में साइंटिस्ट और अन्य 46 पदों के लिए आवेदन 9 मार्च से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनआईबी में साइंटिस्ट और अन्य 46 पदों के लिए आवेदन 9 मार्च से शुरू

सारांश

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एनआईबी ने 46 पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया है। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी।

मुख्य बातें

एनआईबी में 46 पदों पर भर्ती का मौका आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी अंतिम तिथि 8 अप्रैल है उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 से 45 वर्ष ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर चयन

नई दिल्ली, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय जीव विज्ञान संस्थान (एनआईबी) ने साइंटिस्ट, सहायक समेत 46 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईबी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से आरंभ होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस अवसर का लाभ उठाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

एनआईबी ने जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें साइंटिस्ट ग्रेड-III (वेटेरियन), एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के एक-एक पद, साइंटिस्ट ग्रेड-II और असिस्टेंट-II के दो पद, जूनियर साइंटिस्ट के 12 और लेबोरेटरी टेक्नीशियन के 25 पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों के पास निर्धारित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा से लेकर मास्टर और पीएचडी तक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य आवश्यक योग्यताओं को भी पूरा करना होगा।

आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एनआईबी द्वारा जारी पदों के लिए पंजीकरण सफलतापूर्वक करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को उचित आकार और फ़ॉन्ट में अपलोड करें। अंत में, फॉर्म की जांच करके सबमिट कर दें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे इच्छुक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनआईबी में आवेदन कैसे करें?
एनआईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारियों को भरें।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 से 45 वर्ष के बीच है।
कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
एनआईबी में कुल 46 पदों पर भर्ती हो रही है।
क्या आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी?
हाँ, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले