28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एसीएबी बैंक में असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन 20 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एसीएबी बैंक में असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन 20 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

सारांश

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एसीबी बैंक ने 150 असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी, जानें कैसे करें आवेदन!

मुख्य बातें

150 असिस्टेंट पदों की भर्ती ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से शुरू आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल वेतन 18,730 से 68,040 रुपए प्रति माह आवेदन शुल्क 750 रुपए

दिसपुर, १६ मार्च (राष्ट्रीय प्रेस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अद्भुत अवसर प्रस्तुत हुआ है। असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (एसीएबी) ने असिस्टेंट के लिए कुल १५० रिक्तियों की भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

एसीएबी के द्वारा इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २० मार्च से शुरू होगी, और आवेदन की अंतिम तिथि १९ अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपनी आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम ४५ प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान और अन्य आवश्यक पात्रताएं भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु २१ साल और अधिकतम आयु ३८ साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना १ जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरने के समय, उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सभी वर्गों के लिए ७५० रुपए है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी १८,७३० से ६८,०४० रुपए के बीच होगी। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसीएबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और आवश्यक दस्तावेज़ सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवा पीढ़ी को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आवेदन करने की अंतिम तिथि है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
क्या ग्रेजुएशन की आवश्यकता है?
हाँ, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है।
आवेदन शुल्क कितना है?
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है।
उम्र की सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले