2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 200 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 19 मार्च तक मौका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 200 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 19 मार्च तक मौका

सारांश

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर के 200 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

आईडीबीआई बैंक में 200 असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू।
अंतिम तिथि: 19 मार्च।
आवेदन शुल्क: जनरल 1050 रुपए, एससी/एसटी 250 रुपए।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट व इंटरव्यू शामिल।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बैंकिंग क्षेत्र में एक उज्जवल करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक नई अवसर की सूचना आई है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई बैंक) ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के कुल 200 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईडीबीआई बैंक ने इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 8 मार्च से आरंभ की है, और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य आवश्यक पात्रता भी पूरी करनी होगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय, अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1050 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 250 रुपए निर्धारित किया गया है।

आईडीबीआई बैंक में सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएसटी) के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए प्रति माह के बीच होगी। ऑनलाइन टेस्ट 12 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में आयोजित होने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें, आवश्यक जानकारी भरें, सभी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन कैसे करें?
आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 250 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
न्यूनतम आयु क्या है?
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले