आईआरएफसी में असिस्टेंट मैनेजर समेत 23 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि न चूकें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआरएफसी में असिस्टेंट मैनेजर समेत 23 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि न चूकें

सारांश

अगर आप सरकारी नौकरी के सपने देख रहे हैं, तो आईआरएफसी में असिस्टेंट मैनेजर सहित 23 पदों पर आवेदन करने का सुनहरा मौका है। जानें सभी आवश्यक विवरण और आवेदन प्रक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

आईआरएफसी में 23 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है।
60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की आवश्यकता है।
आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में सीबीटी और इंटरव्यू शामिल हैं।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारत में लाखों युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं। यदि आप भी इनमें से एक हैं, तो भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ने असिस्टेंट मैनेजर सहित कुल 23 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

आईआरएफसी ने भर्ती के लिए जिन 23 पदों की घोषणा की है, उनमें असिस्टेंट (एनई5) के 16 पद और असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के 7 पद शामिल हैं।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। इसलिए, जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार कॉमर्स में 3 वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट को आईसीएआई/आईसीएमएआई से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण, या सीए/सीएमए उत्तीर्ण, या 2 वर्षीय नियमित एमबीए (फाइनेंस)/पीजीडीएम (फाइनेंस) में होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी पद के अनुसार 21,000 से 1,40,000 के बीच प्रति महीने होगी। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन जून में होने की संभावना है।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले आईआरएफसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही आकार में अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआरएफसी में कितने पदों की भर्ती हो रही है?
आईआरएफसी में कुल 23 पदों की भर्ती हो रही है, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर और अन्य पद शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई है।
आवेदन शुल्क क्या है?
यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर-आधारित परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले