19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बीएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 21 पदों के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीएमसी में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 21 पदों के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल

सारांश

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो बीएमसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 21 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। समय सीमा के भीतर आवेदन करें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं!

मुख्य बातें

बीएमसी में 21 पदों पर भर्ती का अवसर आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अप्रैल आवेदन शुल्क: 933 रुपए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 38 वर्ष चयन प्रक्रिया में मेरिट और इंटरव्यू शामिल हैं

मुंबई, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कई युवा अपने करियर की शुरुआत सरकारी नौकरी से करना चाहते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न 21 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीएमसी ने इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसलिए, जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

बीएमसी ने जिन 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट, असिस्टेंट व्यावसायिक चिकित्सक, परामर्श मनोवैज्ञानिक, विशेष शिक्षक-I, डेंटल तकनीशियन और चपरासी के 1-1 पद; असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर व्यावसायिक चिकित्सक और नर्स के 2-2 पद; ऑडियोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, विशेष शिक्षक-II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 3-3 पद शामिल हैं।

आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा या 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित योग्यताएं और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी। आवेदन करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 933 रुपए है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन द्वारा किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 15,000 से 1,10,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले बीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी जानकारियों को भरें और मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उस पर पद का नाम लिखकर दिए गए पते पर भेज दें।

अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, वहां संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

उम्मीदवारों को समय सीमा और आवश्यक योग्यताओं का ध्यान रखना होगा।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएमसी में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार बीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 933 रुपए है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन मेरिट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 3 सप्ताह पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले