एनआईएफटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पदों पर आवेदन, अंतिम तिथि 6 मई
सारांश
मुख्य बातें
गांधीनगर, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट) के लिए कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
इन 6 पदों में शामिल हैं: असिस्टेंट प्रोफेसर (वस्त्र डिजाइन) और असिस्टेंट प्रोफेसर (मास्टर्स ऑफ डिजाइन) के लिए 1-1 पद; तथा असिस्टेंट प्रोफेसर (फैशन कम्युनिकेशन) और असिस्टेंट प्रोफेसर (फैशन और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज) के लिए 2-2 पद।
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन (ईमेल) दोनों माध्यमों से शुरू हो गई है, और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, पीएचडी, बीडेस, एमएफए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स को अन्य आवश्यक पात्रता, कौशल और अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, जो 6 मई के अनुसार निर्धारित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शैक्षिक योग्यता, अनुभव, इंटरव्यू प्रदर्शन, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 55,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें। इसके बाद आवेदन पत्र को एक सीलबंद लिफाफे में बड़े अक्षरों में पद का नाम लिखकर 'निदेशक, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर, जीएच-0 रोड, इन्फोसिटी के पास, गांधीनगर 382007 (गुजरात)' पर भेज दें या आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।