भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 11,127 पदों पर भर्ती, आवेदन जल्द शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 11,127 पदों पर भर्ती, आवेदन जल्द शुरू

सारांश

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का सुनहरा अवसर! आरआरबी ने 11,127 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

मुख्य बातें

11,127 पदों पर भर्ती का अवसर आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू उम्र सीमा: 18 से 30 वर्ष आरक्षित वर्ग के लिए छूट आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द आएगा

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अद्वितीय अवसर उत्पन्न हुआ है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के लिए कुल 11,127 पदों पर भर्ती हेतु एक संक्षिप्त आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आवेदन प्रक्रिया 15 मई से ऑनलाइन प्रारंभ होगी, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद निर्धारित तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है, जिसका आकलन 1 जुलाई के आधार पर किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।

आरआरबी द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदनकर्ताओं की योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही तरीके से भरें। आवश्यक सभी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म की जानकारी को चेक करें और सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के उपयोग के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश की सेवा भी कर सकते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी।
अधिकतम आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
कुल 11,127 पदों पर भर्ती हो रही है।
क्या आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट है?
हाँ, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले