9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रेलटेल में मैनेजर समेत 9 पदों के लिए आवेदन, 6 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रेलटेल में मैनेजर समेत 9 पदों के लिए आवेदन, 6 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 9 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हुई है और अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी आवेदन करें!

मुख्य बातें

रेलटेल में 9 पदों के लिए भर्ती का अवसर।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल।
योग्यता: बीई/बीटेक/बीएससी या समकक्ष।
आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी 1200 रुपए, एससी/एसटी 600 रुपए।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल।

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत हुआ है। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर सहित कुल 9 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

रेलटेल द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि के दिन शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं।

रेलटेल ने जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के 3, मैनेजर (तकनीकी) के 4 और सीनियर मैनेजर (तकनीकी) के 2 पद शामिल हैं।

आवेदन देने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार, दूरसंचार, कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर एवं संचार, आईटी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) या इनमें से किसी का भी संयोजन, एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स), एमसीए या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 31 साल के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 40,000 से 180,000 रुपये प्रति माह होगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। यह जनरल/ओबीसी श्रेणी के लिए 1200 रुपए और एससी/एसटी वर्ग के लिए 600 रुपए निर्धारित है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेलटेल में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
रेलटेल में किन पदों पर भर्ती हो रही है?
रेलटेल में डिप्टी मैनेजर , मैनेजर और सीनियर मैनेजर सहित 9 विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन करने के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 1200 रुपए और एससी/एसटी के लिए 600 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा , स्किल टेस्ट , इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले