10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजर समेत 4 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजर समेत 4 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

सारांश

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने सीनियर मैनेजर समेत चार पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

मुख्य बातें

बीईएल में कुल 4 पदों की भर्ती की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
अधिकतम आयु सीमा 32 से 36 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।
आवेदन शुल्क में छूट भी उपलब्ध है।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बीईएल ने सीनियर मैनेजर समेत 4 विभिन्न पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीईएल की इस भर्ती में डिप्टी मैनेजर के लिए 1 पद और सीनियर मैनेजर के लिए 3 पद शामिल हैं।

पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र जमा करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी/बीआर्क/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य आवश्यक योग्यताएं और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 से 36 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा, और चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,80,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय कैंडिडेट्स को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए स्थायी आधार पर (ई-III और ई-IV) 600 रुपए और 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। पूर्व सैनिक, विकलांग व्यक्ति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को भरें और सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे 'मैनेजर (मानव संसाधन/सीएसजी) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, जलाहल्ली पोस्ट, बेंगलुरु – 560 013' पर भेज दें। अंत में, कैंडिडेट्स को भेजे गए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। यहाँ पर पदों की संख्या सीमित है, इसलिए आवेदन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करना आवश्यक है।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीईएल में पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे निर्धारित पते पर भेजना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
क्या आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट है?
हाँ, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कौन सी डिग्री आवश्यक है?
उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी/बीआर्क/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले