3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: बीईएल में डिप्टी इंजीनियर के 35 पदों के लिए आवेदन कीजिए, अंतिम तिथि 1 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: बीईएल में डिप्टी इंजीनियर के 35 पदों के लिए आवेदन कीजिए, अंतिम तिथि 1 अप्रैल

सारांश

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने डिप्टी इंजीनियर के लिए 35 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल है। जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

मुख्य बातें

बीईएल में 35 डिप्टी इंजीनियर की वैकेंसी।
आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन।
आवेदन शुल्क 400 रुपए।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) के लिए 35 पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीईएल द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने का विचार कर रहे हैं, वे अपनी प्रवेश पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

बीईएल द्वारा मांगे गए 35 पदों में से 28 पद डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) - सिविल इंजीनियरिंग के लिए, 4 पद डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) - बैचलर ऑफ एग्रीकल्चर (बी आर्क) के लिए और 3 पद डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) - एमएससी (हॉर्टिकल्चर) के लिए हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी आर्क) या बागवानी में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता मानदंडों का भी पालन करना आवश्यक है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी है।

बीईएल द्वारा योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें, और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल है।
क्या पदों के लिए योग्यता की आवश्यकता है?
हाँ, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक/बीएससी या अन्य आवश्यक डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी के लिए 400 रुपए प्लस 18% जीएसटी है।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले