10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बीईएल में डिप्टी मैनेजर के 5 पदों के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 8 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीईएल में डिप्टी मैनेजर के 5 पदों के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 8 अप्रैल

सारांश

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने डिप्टी मैनेजर (ई-IV) के लिए 5 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 8 अप्रैल है। इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं!

मुख्य बातें

पद का नाम: डिप्टी मैनेजर (ई-IV) पदों की संख्या: 5 आवेदन प्रारंभ: 18 मार्च आवेदन अंतिम तिथि: 8 अप्रैल सैलरी: 60,000 से 1,80,000 रुपए प्रति माह

पुणे, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरी अवसर आया है। बीईएल ने डिप्टी मैनेजर (ई-IV) के लिए कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

बीईएल द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से आरंभ हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बी.ई./बी.टेक में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस/आईटी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को आवश्यक अनुभव और अन्य निर्धारित योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी।

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 1 मार्च के अनुसार होगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 60,000 से 1,80,000 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्यूएस के लिए 472 रुपए है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिलेगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद की अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और सभी आवश्यक जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संलग्न करें। अंत में, आवेदन को एक लिफाफे में डालकर इसे 'एजीएम (एचआर एंड ए), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पुणे यूनिट, एनडीए रोड पाषाण, पुणे, 411021' के पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा मौक़ा भी प्रदान करता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीईएल में डिप्टी मैनेजर पद के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना लिंक पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर के भरना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले